CG NEWS: पेट्रोल पंप कर्मचारी पर चाकू से हमला… सीने पर लात मारी, फिर चाकू से किया वार, घटना CCTV में कैद; 3 युवक हिरासत में

            RAIPUR: रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में कुछ युवकों ने पेट्रोल पंप के कर्मचारी पर चाकू से हमला किया है। युवक ने कर्मचारी के सीने पर लात मारी और मारपीट करने लगे। यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। घटना रविवार रात लालपुर पेट्रोल पंप की है।

            जानकारी के मुताबिक, रविवार की रात 3 युवक पेट्रोल भरवाने के लिए लालपुर पेट्रोल पंप पहुंचे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर कर्मचारी प्रशांत मिश्रा से उनकी बहस हो गई। जिस पर युवक ने उसके सीने पर लात मार दी। बाकी साथी भी उस पर टूट पड़े।

            चाकू से किया हमला

            एक युवक ने पास रखे फायर स्ट्रिंगर को भी मारने लिए उठा लिया। विवाद बढ़ता देख पेट्रोल पंप के अन्य कर्मचारी बचाव के लिए आए, तभी एक युवक ने चाकू निकलकर कर्मचारी प्रशांत पर हमला कर दिया। प्रशांत ने दौड़कर अपनी जान बचाई और तीनों युवक फरार हो गए।

            तीनों युवक हिरासत में

            बताया जा रहा है कि टिकरापारा पुलिस ने तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया है। विवाद किस बात को लेकर हुआ था, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories