CG NEWS: दोगुना मुनाफे के लालच में गंवाए 55 लाख… मैग्नेटो मॉल में ऑफिस खोलकर कंपनी डायरेक्टर ने की धोखाधड़ी, FIR दर्ज

              BILASPUR: बिलासपुर में एक कंपनी में निवेश कर दोगुना मुनाफा कमाने का झांसा देकर 55 लाख रुपए की धोखाधड़ी की गई है। पीड़ितों की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने कंपनी के कथित डॉयरेक्टर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

              दरअसल, सकरी के आसमां कॉलोनी निवासी ज्योति वाधवा ने अपनी शिकायत में बताया है कि कुछ दिनों पहले उनकी पहचान प्रांजल पाटले से हुई थी। उसने खुद को इंडिपेडेंट बिजनेस ओनर कंपनी का डायरेक्टर बताया। उसने कंपनी का ऑफिस मैग्नेटो माल में होने की जानकारी। उसकी कंपनी में निवेश करने पर 50 प्रतिशत फायदा होने का झांसा दिया।

              ठगी के इस मामले में सिविल लाइन पुलिस ने केस दर्ज किया है।

              ठगी के इस मामले में सिविल लाइन पुलिस ने केस दर्ज किया है।

              कंपनी में लोग जोड़ने पर ज्यादा फायदा

              इसके साथ ही उसने यह भी दावा किया कि कंपनी में पहले पांच लोगों को जोड़ने पर ज्यादा मुनाफा होगा। उसकी बातों में आकर ज्योति ने प्रांजल की कंपनी में 17 लाख 57 हजार रुपए निवेश किया। उनके साथ ही राजेन्द्र वर्मा ने 10 लाख 50 हजार, सेमवल कुंजलिया ने 21 लाख 23 हजार, विनय कुमार नेलसन ने चार लाख 69 हजार, रामचरण जगत ने एक लाख 42 हजार।

              वहीं, हिमांशु राठौर ने तीन लाख 50 हजार, डोमन पाटले ने आठ लाख 50 हजार रुपए निवेश किए। फिर 55 लाख रुपए वसूल कर हड़प कर लिया। पैसे वापस मांगने पर कथित डायरेक्टर उन्हें गोलमोल जवाब दे रहा है। वहीं, अब फोन बंद कर गायब हो गया है। पीड़ितों की शिकायत सिविल लाइन पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।


                              Hot this week

                              ​रायपुर : ​नक्सलवाद का अंधेरा छोड़ मुख्यधारा की ‘रोशनी’ में कमलू राम

                              पीएम आवास योजना ने बदला जीवन, सालों पुराना सपना...

                              रायपुर : केले की उन्नत खेती से पांच गुना बढ़ी आय

                              रायपुर (BCC NEWS 24): बिलासपुर के सलखा ग्राम निवासी...

                              Related Articles

                              Popular Categories