CG NEWS: बिलासपुर में मंत्री लखनलाल बोले- भूपेश सरकार ने रोकी थी केंद्र की योजनाएं, अब शुरू होंगी.. कांग्रेस ने भ्रष्टाचार के सिवा कुछ नहीं किया, घोटाले पर घोटाले किए

            बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम विभाग के मंत्री लखनलाल देवांगन ने बिलासपुर में कहा कि बिलासपुर में 200 करोड़ के एमएसएमई सेंटर सहित केंद्र सरकार की जितनी भी योजनाएं भूपेश बघेल सरकार ने रोकी थी, उन सबको एक एक कर शुरू किया जाएगा। साथ ही कहा कि भूपेश सरकार ने भ्रष्टाचार के सिवा कुछ नहीं किया।

            पत्रकारों ने मंत्री से बिलासपुर में एमएसएमई सेंटर की संभावनाओं के बारे में बात की, जिसे पूर्ववर्ती सरकार ने जमीन नहीं मिलने की बात कर पेंडिंग कर दिया था। इस सेंटर के अंतर्गत मेंट्रिक से लेकर इंजीनियरिंग तक के शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार मूलक ट्रेनिंग दी जाएगी। छत्तीसगढ़ भवन पहुंचे उद्योग मंत्री का भाजपा के कार्यकर्ताओं ने आत्मीय स्वागत किया।

            घोटाले पर घोटाले किए

            वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा राज्य की पूर्व सरकार के द्वारा रोकी गई केंद्र सरकार की योजनाओं की समीक्षा की जा रही है। अब जबकि छत्तीसगढ़ में डबल इंजिन की सरकार चल पड़ी है, हम जनकल्याण की सारी योजनाओं को शुरू करेंगे, ताकि जनता को उनका लाभ मिल सके।

            जनता ने भूपेश सरकार को 5 साल में बर्खास्त कर दिया

            उन्होंने आरोप लगाया कि भूपेश सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत गरीबों के 18 लाख आवास निर्माण के कार्यों को रोक दिया था। गरीब जनता आवास के अधिकार से वंचित थी। इसीलिए जनता ने ऐसी सरकार को 5 साल में बर्खास्त कर दिया।

            भूपेश सरकार ने भ्रष्टाचार और घोटालों के सिवाय और कुछ नहीं किया

            उन्होंने आरोप लगाया कि भूपेश सरकार ने भ्रष्टाचार और घोटालों के सिवाय और कुछ नहीं किया। चावल घोटाला, कोयला घोटाला, शराब घोटाला, खनिज घोटाला, गौठान घोटाला जैसे कई घोटाले कांग्रेस सरकार में हुए। हम उस पर नहीं जाना चाहते पर भाजपा सरकार जनता को लाभ दिलाने वाली योजनाओं को लागू करेगी।

            ज्यादा उद्योग, अधिक रोजगार पर जोर

            मंत्री से उनकी प्राथमिकताओं के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि अपने विभाग के अंतर्गत उनकी कोशिश होगी राज्य में अधिक से अधिक उद्योग खुलें ताकि उनमें ज्यादा से ज्यादा लोगों को रोजगार मिल सके। देवांगन ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने जनता को उलझा कर रखा। विकास के कोई कार्य न खुद किए और न ही केंद्र सरकार की योजनाओं को चलने दिया। जनता ने विधानसभा के चुनाव में इसका भरपूर जवाब दिया।


                          Hot this week

                          बिलासपुर : स्पेशल कैम्पेन 6 : डिजिटल सेवाओं से सुशासन को मजबूत कर रहा एसईसीएल

                          एचएमआईएस और पीपीओ/जीवन प्रमाण पत्र पोर्टल से स्वास्थ्य एवं...

                          रायपुर : मृत्यु के बाद भी दूसरों के जीवन में उजाला लाने की मिसाल बने 23 वर्षीय यश गुप्ता

                          मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में दूसरा नेत्रदान, शोक की घड़ी...

                          रायपुर : सौर ऊर्जा से रोशन होंगी उम्मीदें, जोरातराई के ग्रामीण जीवन में आएगा उजियारा

                          क्रेडा ने बदलीं सौर ऊर्जा संयंत्र की बैटरियां, ग्रामीणों...

                          रायपुर : दवाएं सस्ती हों, ग्रामीणों तक पहुंचे इलाज, नकली दवाओं पर लगे रोक – राज्यपाल डेका

                          एसोसिएशन ऑफ फार्मास्यूटिकल टीचर्स ऑफ इंडिया के 28वें राष्ट्रीय...

                          Related Articles

                          Popular Categories