CG NEWS: बिल्डर और छत्तीसगढ़ी एक्टर मनोज राजपूत की जान को खतरा… कहा- रास्ते में मिली मारने की धमकी और रात में पहुंच गए गुंडे; गार्डों को पीटा

            भिलाई: बिल्डर और छत्तीसगढ़ी एक्टर मनोज राजपूत ने उनकी जान को खतरा बताया है। मनोज ने कहा कि उन्हें आए दिन बदमाशों से धमकियां मिल रही हैं। इतना ही नहीं कुछ गुंडे उन्हें जान से मारने के लिए उनके ऑफिस एमआर लेआउट पहुंच गए। जब गार्डों ने गेट नहीं खोला, तो गुंडों ने उन्हें बुरी तरह से पीटा।

            मनोज राजपूत ने बताया कि वो छत्तीसगढ़ के एक छोटे से गांव का रहने वाला है और अपनी मेहनत से यहां तक पहुंचा है और शायद यही बात कुछ लोगों को रास नहीं आ रही। कुछ लोग इसी वजह से उन्हें जान से मारने की धमकी देकर डराना चाहते हैं।

            मनोज राजपूत के घर पहुंचे गुंडों की सीसीटीवी फुटेज।

            मनोज राजपूत के घर पहुंचे गुंडों की सीसीटीवी फुटेज।

            मनोज ने कहा कि दो दिन पहले जब वो अपनी फिल्म के प्रमोशन पर निकले थे, तब 3-4 बाइक सवारों ने उन्हें रोका। पहले उन्होंने सोचा कि शायद वे लोग उन्हें फिल्म की बधाई देना चाहते हैं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन युवकों ने उन्हें बीच सड़क पर जान से मारने की धमकी दी और चले गए।

            मनोज राजपूत के फिल्म 'गांव के जीरो शहर मा हीरो' का पोस्टर।

            मनोज राजपूत के फिल्म ‘गांव के जीरो शहर मा हीरो’ का पोस्टर।

            मनोज राजपूत ने कहा कि धमकी के दिन ही रात में बड़ी एसयूवी कार से 4 लोग एमआर लेआउट पहुंच गए। उन्होंने गार्ड से गेट खोलने के लिए कहा। गार्ड ने गेट नहीं खोला, तो उन बदमाशों ने उन्हें बुरी तरह मारकर घायल कर दिया।

            सीसीटीवी फुटेज देने के बाद भी पुलिस ने नहीं की कार्रवाई

            मनोज राजपूत ने आरोप लगाया कि घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसे लेकर वे मोहन नगर थाने पहुंचे और शिकायत की। डरे हुए गार्ड्स का इलाज कराया। पुलिस को बयान देने के बाद भी मामला दर्ज नहीं किया गया।

            बाहरी लोगों के होने की आशंका

            उन्होंने कहा कि हमलावर कौन हैं, ये उन्हें नहीं पता। उन्होंने आरोपियों के दूसरे राज्य के होने की आशंका जताई।

            टोल प्लाजा के फुटेज खंगालने से मिल सकते हैं आरोपी

            मनोज राजपूत ने कहा मारपीट की घटना से कुछ समय पहले और बाद का टोल प्लाजा में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की जाए, तो आरोपियों का पता चल सकता है।


                          Hot this week

                          रायपुर : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

                          बच्चों से आत्मीय संवाद कर पोषण, स्वास्थ्य और देखभाल...

                          KORBA : कलेक्टर की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग ग्रुप की बैठक आयोजित

                          एसईसीएल परियोजनाओं में भूमि अधिग्रहण, मुआवजा, पुनर्वास और मूलभूत...

                          रायपुर : झारखंड से अवैध धान परिवहन करते दो पिकअप जब्त

                          जिला प्रशासन ने रात में की कार्रवाई, वैध दस्तावेज...

                          Related Articles

                          Popular Categories