Kanker News: छात्रा से अभद्रता, शिक्षक निलंबित… टीचर करता था गंदी हरकत, युवती ने छोड़ दिया था स्कूल जाना; जांच के बाद कार्रवाई

        कांकेर: जिले के चारामा क्षेत्र के एक शासकीय स्कूल के सहायक शिक्षक को स्कूल के ही छात्रा से अभद्रता करने के लिए निलंबित किया गया है। शिक्षक के हरकतों के कारण छात्रा ने स्कूल आना छोड़ दिया था।

        जानकारी के अनुसार, चारामा के आंवरी हाई स्कूल के सहायक शिक्षक हेम कुमार देवांगन को निलंबित किया गया है। शिक्षक पर स्कूल की ही छात्रा से अभद्रता करने की शिकायत मिली थी। जिस पर जांच के बाद उसे निलंबित कर दिया है।

        छात्रा से अभद्रता की परिजनों ने की शिकायत

        चारामा के खंड शिक्षा अधिकारी आर एस कोर्राम ने बताया की सहायक शिक्षक द्वारा छात्रा से अभद्रता करने की शिकायत परिजनों ने की थी, जिसका प्रतिवेदन बना कर जिला शिक्षा अधिकारी को भेजा गया था। प्राप्त प्रतिवेदन की जांच में पुष्टि होने के बाद शिक्षक को निलंबित किया गया।

        चारामा खंड शिक्षा अधिकारी आर एस कोर्राम

        चारामा खंड शिक्षा अधिकारी आर एस कोर्राम

        डर के कारण छात्रा कई दिनों तक नहीं गई स्कूल
        शिक्षक द्वारा किए जाने वाले अभद्रता के डर से छात्रा कई दिनों तक स्कूल नहीं गई। छात्रा से उसके परिजनों ने स्कूल नहीं जाने का कारण पूछा तब छात्रा ने बताया कि स्कूल के प्रयोगशाला शिक्षक अभद्र हरकत किया करते हैं। इसके बाद परिजनों ने शिक्षक की शिकायत विकास खंड शिक्षा अधिकारी चारामा में की।



                Hot this week

                Related Articles

                Popular Categories