Korba News: पेड़ों की अवैध कटाई मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, वनभूमि पर करना चाहते थे कब्जा, DFO ने की कार्रवाई

            कोरबा: जिले कटघोरा वनमंडल में पेड़ों की कटाई करने के मामले में वन विभाग ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कुछ दिन पहले ये आरोपी एतमानगर रेंज के गुरसिया सर्कल के वनभूमि पर अवैध कब्जा करने की मंशा से पेड़ों की कटाई कर रहे थे। मामला सामने आने के बाद कटघोरा डीएफओ निशांत कुमार ने जांच के आदेश देने के साथ ही कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।

            कटघोरा डीएफओ निशांत कुमार ने बताया कि अवैध पेड़ कटाई के मामले सामने आए थे जिसे लेकर जांच टीम बनाई गई और तत्काल कार्रवाई करते हुए रावणभांठा निवासी इतवार सिंह बिंझवार और वीरसिह बिंझवार के खिलाफ वन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए जेल दाखिल किया गया है।

            वन विभाग की जमीन पर कब्जा करने की थी नीयत

            बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी वन विभाग की जमीन पर कब्जा करने की नीयत से पेड़ों की कटाई कर रहे थे। कब्जाधारियों के द्वारा पेड़ काटने के बाद काफी लंबे-चौड़े जमीन को अवैध कब्जा करने के फिराक में थे। इस मामले में जांच के दौरान दो ग्रामीणों की भूमिका पाई गई, लिहाजा उन्हें गिरफ्तार कर पूछताछ की गई तब उन्होंने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

            वन मंडलाधिकारी कटघोरा कार्यालय

            वन मंडलाधिकारी कटघोरा कार्यालय

            बता दें कि जिले में अवैध पेड़ कटाई के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। खासकर कटघोरा वन रेंज में अवैध पेड़ कटाई के मामले आ चुके हैं। कई मामलों में वन विभाग ने कार्रवाई की, वहीं कई मामलों में आज भी कार्रवाई नहीं हो पाई है। कई मामले वन विभाग को तब पता चले जब अवैध पेड़ कटाई के मामले मीडिया द्वारा सामने लाया गया।


                          Hot this week

                          रायपुर : बैलाडिला बुल्स ने दर्ज की पहली जीत, सेमीफाइनल की आस बाकी

                          रायपुर (BCC NEWS 24): बारिश से प्रभावित राजधानी रॉयल्स...

                          Related Articles

                          Popular Categories