Korba News : कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम कटघोरा ने की अतिक्रमण पर बड़ी कार्यवाही…

              • 15 एकड़ शासकीय भूमि से हटाया गया अतिक्रमण, तोड़ी गई बाउंड्रीवाल
              • रात तक चलती रही कार्यवाही

              कोरबा (BCC NEWS 24): कलेक्टर श्री अजीत वसंत द्वारा शासकीय भूमि पर किये गए अतिक्रमण को हटाने के निर्देश उपरांत एसडीएम कटघोरा सुश्री ऋचा सिंह द्वारा तहसीलदार दर्री के साथ मिलकर ग्राम गेरवा (हसदेव नदी के पास) तहसील दर्री पटवारी हल्का नम्बर 28, राजस्व निगम मंडल अगारखार के खसरा नम्बर 854/1 से लगभग 15 एकड़ शासकीय भूमि जिसमें बाउंड्रीवाल कर स्टोर के रूप में उपयोग किया जा रहा था,उसे तोड़ दिया गया है।

              एसडीएम ने बताया कि उक्त भूमि शासकीय है और इसका उपयोग राखड़ डम्प करने के साथ अन्य गतिविधियों के लिए की जा रही थी। अतिक्रमण की सूचना पर जेसीबी के माध्यम से जिला प्रशासन की टीम द्वारा कार्यवाही की गई। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर द्वारा अतिक्रमण पर कार्यवाही के साथ ही विभागीय जमीन पर सूचना बोर्ड लगाने के निर्देश भी दिए गए हैं।


                              Hot this week

                              रायपुर : होली पर 4 और 5 मार्च को जनजातीय संग्रहालय रहेगा बंद

                              रायपुर (BCC NEWS 24): नवा रायपुर अटल नगर सेक्टर-24...

                              रायपुर : 90 वर्षीय चाका बाई पुनः सुन सकती है जीवन की मधुर ध्वनि

                              मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में श्रवणदोष से पीड़ित चाका बाई...

                              रायपुर : इंडिया स्किल 2025-26 में छत्तीसगढ़ को मिली ऐतिहासिक सफलता

                              छत्तीसगढ़ के प्रतिभागियों ने ईस्ट ज़ोन प्रतियोगिता में जीते...

                              Related Articles

                              Popular Categories