Janjgir-Champa News : शार्ट सर्किट से लगी भीषण आग, किराना और जनरल स्टोर जलकर खाक; बाप-बेटा और बेटी झुलसे

        जांजगीर चांपा: जिले के ग्राम पंचायत कासा में शार्ट सर्किट की वजह से किराना और जनरल स्टोर की दुकान में भीषण आग लग गई। जिससे दुकान के अंदर रखे लाखों रुपए के सामान जलकर खाक हो गए। वहीं, पिता-बेटा और बेटी भी आग बुझाने के दौरान झुलस गए। घटना नवागढ़ थाना क्षेत्र की है।

        जानकारी के अनुसार, रामप्रकाश कश्यप का घर से लगा किराना और जनरल स्टोर की दुकान है। रामप्रकाश दुकान में था, तभी अचानक दुकान में शार्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। आग की लपटे तेज होते ही पिता-पुत्री और पुत्र मिलकर आग बुझाने लगे। जिससे तीनों झुलस गए।

        इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई, मगर समय पर नहीं पहुंचने से दुकान के अंदर रखे सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया। जिससे दोनों दुकान की करीब 4 से 5 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। वहीं, मोहल्ले के लोगों ने किसी तरह से पानी डालकर आग पर काबू पाया।

        इस हादसे में घायल रामप्रकाश कश्यप (40 वर्ष) का पैर, चेहरा, हाथ और नंदनी कश्यप (12 वर्ष) का पैर और बेटे का पैर भी आग में झुलस गया। तीनों को इलाज के लिए नवागढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज जारी है।



                Hot this week

                KORBA : सेवा की कहानी : पांच केज से शुरू हुआ मछली पालन, हरीलाल की बढ़ी आमदनी

                कोरबा (BCC NEWS 24): विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा के ग्राम...

                KORBA : सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा यात्रा बाइक रैली 1 अक्टूबर को पहुंचेगी भैसमा और पसान

                विद्यार्थियों को कॉपी-पेन का वितरण, आवास योजना के हितग्राहियों...

                Related Articles

                Popular Categories