KORBA : वैलेंटाइन-डे से एक दिन पहले युवती ने खाया जहर, मौत; युवक की हरकतों से परेशान होकर खाया कीटनाशक, अस्पताल में तोड़ा दम

              KORBA: कोरबा में वैलेंटाइन-डे से ठीक एक दिन पहले 18 साल की एक युवती ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। जहर खाने की जानकारी मिलने के बाद परिजन युवती को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक युवक की हरकतों से वो परेशान थी। पूरा मामला उरगा थाना क्षेत्र का है।

              जानकारी के मुताबिक, जांजगीर-जिले के पतोरा का रहना वाला युवक बिट्टू श्रीवास (26 ) युवती से एकतरफा प्यार करता था। लेकिन युवती युवक से प्यार नहीं करती थी। उसके बावजूद वो युवती और उसके घर वालों को फोन कर परेशान किया करता था। इतना ही नहीं युवती जब फोन नहीं उठाती तो युवक उसके घर के बाहर तक पहुंच जाता था।

              1 साल से परेशान कर रहा था युवक

              परिजनों ने बताया कि युवक करीब 1 साल से परेशान कर रहा था। युवती के मना करने के बाद भी बार-बार फोन करके प्यार का इजहार करता था। इससे परेशान होकर युवती ने युवक का फोन भी उठाना बंद कर दिया था। युवती ने इन सब बातों की जानकारी माता-पिता को भी दी। युवती के घरवालों ने युवक को समझाया, लेकिन वो अपनी हरकतों से बाज नहीं आता था।

              परेशान होकर खाई कीटनाशक दवा

              युवक ने सारी हदें पार कर दी थी। वहीं 11 फरवरी रविवार को युवक ने युवती को फिर से फोन किया था, तब परेशान होकर उसने घर पर रखी कीटनाशक दवा खा ली। हालत बिगड़ने पर युवती को परिजन जिला मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे जहां उसने 13 फरवरी को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

              परिजनों का बयान दर्ज

              जिला अस्पताल चौकी प्रभारी दाऊद कुजुर ने बताया कि जिला मेडिकल कॉलेज से मिले मेमो के आधार पर मृतक के परिजनों का बयान दर्ज किया गया है। पतोरा निवासी बिट्टू श्रीवास नाम के युवक पर प्रताड़ना का आरोप लगाया गया है। परिजनों ने पुलिस में युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। इस मामले में जांच की जा रही है।


                              Hot this week

                              रायपुर : मुख्यमंत्री साय ने की जनसंपर्क विभाग के ‘मुस्कुराता बस्तर’ पहल की सराहना

                              कार्टून कला बच्चों में रचनात्मकता, संवेदनशीलता और सकारात्मक सोच...

                              ​रायपुर : सीएम हेल्पलाइन का असर : किसान अस्मलाल की समस्या का हुआ तुरंत समाधान

                              बेनूर समिति को मिले शेष डीएपी वितरण के निर्देश​रायपुर...

                              रायपुर : जरूरतमंदो की संजीवनी बना छत्तीसगढ़ का समाज कल्याण मॉडल

                              सामाजिक सुरक्षा से आत्मनिर्भरता की राह पररायपुर (डॉ. दानेश्वरी...

                              Related Articles

                              Popular Categories