CG News : छात्रा ने दर्ज कराई रेप की रिपोर्ट, फिर मुकर गई, कार से किडनैपिंग की बताई कहानी; पुलिस जांच में केस निकला झूठा

          सरगुजा: अंबिकापुर में स्कूली छात्रा ने कार सवारों पर अपहरण कर रेप करने की रिपोर्ट गांधीनगर थाने में दर्ज कराई। छात्रा के अनुसार नावापारा डाइट के पास से उसका अपहरण किया गया था। पुलिस ने छात्रा का बयान लिया और मजिस्ट्रियल बयान दर्ज कराया तो छात्रा ने घबराहट में एफआईआर दर्ज कराने की बात कही।

          जानकारी के मुताबिक, मंगलवार शाम 14 वर्षीय स्कूली छात्रा ने गांधीनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि सुबह स्कूल जाते समय डाइट के पास सुनसान मार्ग से उसे सफेद कार सवारों ने अपहृत कर लिया और उसे धमकी देकर उसके साथ रेप किया।

          वारदात के बाद कार सवार उसे छोड़़कर चले गए

          बाद में कार सवार उसे छोड़़कर चले गए। इसके बाद वह स्कूल भी गई। घटना को लेकर पुलिस ने मामले में धारा 341, 354, 363, 365, 366, 376(2) (जे), 511 एवं 8 चाइल्ड एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया।

          मजिस्ट्रियल बयान में मुकर गई छात्रा

          बुधवार को छात्रा से पुलिस ने पूछताछ की। बताए गए घटनास्थल के आसपास लगे सीसी कैमरों की जांच की गई। छात्रा के बताए गए समय पर मौके से एक सफेद कार गुजरी थी, जो एक शासकीय कर्मी की निकली। अन्य कोई सफेद कार छात्रा के बताए समय पर नहीं गुजरी थी। पुलिस ने छात्रा का मजिस्ट्रियल बयान दर्ज कराया तो छात्रा घटना से मुकर गई।

          पुलिस जांच में नहीं मिली सत्यता

          मामले में प्रभारी सीएसपी अखिलेश कौशिक ने बताया कि छात्रा का मामला होने के कारण पुलिस ने तत्काल एफआईआर दर्ज किया है। हालांकि छात्रा द्वारा लगाए गए आरोप की सत्यता नहीं मिली। जिस समय में अपहरण की घटना बताई जा रही है, सीसी टीवी कैमरों की जांच में ऐसी कोई संदिग्ध कार नजर नहीं आई है।

          सीडब्लूसी में पेश किया गया छात्रा को

          गांधीनगर पुलिस ने बुधवार शाम मजिस्ट्रियल बयान के बाद छात्रा को सीडब्लूसी में पेश किया। बताया गया है कि छात्रा स्कूल देर से पहुंची थी। संभवतः देर से पहुंचने की घबराहट में उसने ऐसा किया है और उसे अपराध की गंभीरता का अंदाजा नहीं था। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।



                    Hot this week

                    रायपुर : पक्के आवास से जीवन में आया सुरक्षा और सम्मान का बदलाव

                    पीएम आवास ने पूरा किया सुरषोत्तम राठिया के पक्के...

                    KORBA : 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक जिले में चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’

                    जनसेवा के प्रति आभार, जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और...

                    रायपुर : छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) पर जनपरामर्श

                    दुर्ग में आयोजित हुई उच्च स्तरीय बैठकविवाह, तलाक, उत्तराधिकार...

                    Related Articles

                    Popular Categories