Chhattisgarh : एक ही जमीन की दो लोगों को कर दी रजिस्ट्री, ठगी का मामला दर्ज; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

            दुर्ग: जिले में एक ही जमीन की दो अलग-अलग लोगों को रजिस्ट्री करने का मामला सामने आया है। जिसके बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ ठगी का मामला दर्ज किया है।

            दुर्ग सिटी कोतवाली प्रभारी महेश ध्रुव ने बताया कि खुर्सीपार भिलाई निवासी हुसैन (40) ने मामले की शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि दुर्ग के पाटन ब्लॉक अंतर्गत ग्राम गब्दी निवासी गजेन्द्र कुमार साहू (38) ने उसके साथ धोखाधड़ी की है।

            दुर्ग लिटी कोतवाली पुलिस स्टेशन।

            दुर्ग लिटी कोतवाली पुलिस स्टेशन।

            गजेंद्र ने 11 मार्च 2014 को 0.21 हेक्टेयर जमीन को उसे 3 लाख रुपए में बेचा था। इसकी बकायदा उसने रजिस्ट्री कराई थी। इसके बाद उसने इसी जमीन का प्रमाणीकरण नहीं कराकर किसी दूसरे व्यक्ति के नाम पर भी रजिस्ट्री कर दी है।

            शिकायत पर जब पुलिस ने इस मामले की जांच की, तो मामला सही पाया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी गजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

            दुर्ग जिले में इस तरह के कई अन्य मामले लंबित

            दुर्ग जिले में नए पुलिस अधीक्षक के आने के बाद यह पहला ऐसा मामला है, जिसमें पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है। जानकारी के मुताबिक सुपेला, स्मृति नगर, वैशाली नगर और जामुल सहित जिले के कई ऐसे थाने हैं, जहां इस तरह की शिकायतें फाइल में बंद होकर धूल खा रही हैं।

            प्रार्थी थानों के चक्कर लगा रहे हैं। पुलिस जमीन का मामला बोलकर इस पर कोई ध्यान नहीं दे रही है। इससे धोखाधड़ी के आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं।


                          Hot this week

                          रायपुर : प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना : सौर ऊर्जा से रोशन हो रहा घर

                          प्रकाश को भारी-भरकम बिजली बिल से मिली मुक्तिरायपुर (BCC...

                          रायपुर : लोक निर्माण विभाग में 91 उप अभियंताओं के तबादले

                          रायपुर (BCC NEWS 24): लोक निर्माण विभाग ने प्रशासनिक...

                          Related Articles

                          Popular Categories