कोरबा : जंगल में लगी भीषण आग, धू-धूकर जले कई पेड़-पौधे, बदमाशों पर आग लगाने की आशंका

              कोरबा: जिले में गर्मी का मौसम आते ही आग लगने की घटनाएं शुरू हो गई हैं। कोरबा वनमंडल के बालको रेंज के जंगल में रविवार सुबह से आग लगी हुई है, जिसने कई पेड़-पौधों को अपनी चपेट में ले लिया है।रोगबहरी और जामबहार के बीच के जंगल का बड़ा इलाका आग की लपटों से घिरा हुआ है।

              आग की लपटें तेजी से फैलती जा रही हैं। आग से भारी संख्या में वनस्पतियां खाक हो गई हैं। पक्षियों में भी भगदड़ मच गई है, वहीं जंगल में मौजूद बाकी पशु भी आग से दूर चले गए हैं।

              कोरबा वनमंडल के बालको रेंज के जंगल में रविवार सुबह से आग लगी हुई है।

              कोरबा वनमंडल के बालको रेंज के जंगल में रविवार सुबह से आग लगी हुई है।

              जंगल में फैला धुआं

              अब आसपास के जंगलों में भी आग लगने की आशंका बढ़ गई है। जंगल और आसपास का इलाका धुएं से भर गया है। आश्चर्य की बात ये है कि वन विभाग के अधिकारियों को इसकी जानकारी तक नहीं है।

              जंगल में लगी हुई आग।

              जंगल में लगी हुई आग।

              शरारती तत्वों पर आग लगाने की आशंका

              ग्रामीणों ने बताया कि सुबह उठने के बाद उन्होंने धुआं फैला हुआ देखा, जिसके बाद वे जंगल की ओर गए, तो वहां आग लगी हुई थी। लोगों ने आशंका जताई है कि शरारती तत्वों ने झाड़ियों में आग लगाई, जो अब फैल गई है।

              बता दें कि हर साल गर्मी के मौसम में जंगलों में भीषण आग लगती है। इससे जंगल में रहने वाले वन्य प्राणियों की मौत हो जाती है, पेड़-पौधे झुलस जाते हैं। इस आग से सबसे अधिक नुकसान जंगली जानवरों को होता है।


                              Hot this week

                              KORBA : आयुक्त ने अतिवृष्टि, बाढ़ नियंत्रण हेतु अधिकारियों को सौपे दायित्व

                              आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने जारी किया आदेश, दायित्वों का...

                              रायपुर : सुशासन तिहार बना जनविश्वास का उत्सव

                              सुशासन तिहार शासन और जनता के बीच विश्वास का...

                              रायपुर : सियान गुड़ी का प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने किया निरीक्षण

                              94 वरिष्ठ नागरिक पंजीकृत, 32 को मिल रही फिजियोथेरेपी...

                              KORBA : शत प्रतिशत घरों से हो कचरा कलेक्शन, बरसात से पूर्व नाला नालियों की सफाई का कार्य पूरा करें – आयुक्त

                              आयुक्त आशुतोष पाण्डेय पहुंचे स्लम बस्ती बुधवारी कांशीनगर, बस्तियों...

                              Related Articles

                              Popular Categories