Chhattisgarh : रायपुर के अनोपचंद-तिलोकचंद ज्वेलर्स में ब्लास्ट, AC का कंप्रेसर फटने से लगी आग, दमकलकर्मियों ने पाया काबू; कोई हताहत नहीं

        RAIPUR: रायपुर के सदर बाजार स्थित अनोपचंद-तिलोकचंद ज्वेलर्स में AC का कंप्रेशर फटने से ब्लास्ट हुआ है। धमाका होते ही आसपास आग लग गई। फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

        दरअसल, मंगलवार दोपहर साढ़े 3 बजे के करीब कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित ज्वेलर्स की दुकान में स्टॉफ और कुछ ग्राहक मौजूद थे। तभी अचानक दुकान में लगे 5 टन के एयर कंडीशनर के कंप्रेसर यूनिट में ब्लास्ट हो गया। वहां मौजूद स्टाफ और सभी कर्मचारियों को तत्काल बाहर निकाला गया।

        मौजूद स्टाफ और सभी कर्मचारियों को बाहर निकाला गया।

        मौजूद स्टाफ और सभी कर्मचारियों को बाहर निकाला गया।

        फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आग पर पाया काबू

        इस घटना के बाद स्टाफ ने फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। कोतवाली पुलिस की टीम ने फायर ब्रिगेड कर्मचारियों के साथ मिलकर कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। फिलहाल पुलिस आगे की जांच कर रही है।



                Hot this week

                रायपुर : अवैध रेत एवं खनिज परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 3 हाईवा और 5 ट्रैक्टर जब्त

                बम्हनीडीह, बिर्रा और शिवरीनारायण क्षेत्र में संयुक्त जांच, 8...

                KORBA: जेसीआई कोरबा सेंट्रल की युवा संसद में दिखा लोकतंत्र का जीवंत स्वरूप

                कोरबा (BCC NEWS 24): युवाओं को लोकतांत्रिक व्यवस्था एवं...

                Related Articles

                Popular Categories