Chhattisgarh : ट्रेन से कटकर व्यक्ति ने की खुदकुशी, होली खेलकर लौटा तो हुआ विवाद, झगड़ा कर निकला घर से; रेल पटरी पर मिली लाश

              दुर्ग: जिले में मंगलवार की सुबह रेल पटरी पर एक व्यक्ति का शव मिला है। सूचना पर पहुंची भट्टी थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया है। बताया जा रहा है कि घर में विवाद के बाद व्यक्ति ने ट्रेन से कटकर खुदकुशी की है।

              जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की सुबह जीआरपी पुलिस को सूचना मिली कि पटरी में युवक की लाश पड़ी है। जिस पर जीआरपी पुलिस ने इसकी सूचना भट्टी पुलिस को दी। मृतक की पहचान नंदिनी रोड, सुभाष नगर निवासी अरविंद सिंह (45) के रूप में हुई है।

              होली खेलकर देर रात घर लौटा था

              बताया जा रहा है कि दिन भर बाहर से होली खेलकर अरविंद देर रात घर लौटा था। घर वापस आने के बाद किसी बात को लेकर परिजनों से झगड़ा हो गया। इसके बाद वह घर से निकल गया था। वहीं आज सुबह अरविंद का शव पावर हाउस के पास स्थित रेलवे पटरी पर मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।


                              Hot this week

                              रायपुर : छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

                              ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबितएक एडीईओ...

                              ​रायपुर : विशेष लेख : नए आशियानों से संवर रही हैं ग्रामीण नारायणपुर की खुशियाँ

                              ​रायपुर (विष्णु प्रसाद वर्मा, संत कुमार कच्छप, सहायक संचालक-...

                              Related Articles

                              Popular Categories