Tuesday, February 17, 2026

              Chhattisgarh : BMW में मिला युवक का सड़ा-गला शव, हाईवे किनारे खड़ी कार में सोया था; नशे की हालत में दम घुटने से मौत की आशंका

              दुर्ग: जिले के भिलाई में हाईवे के किनारे खड़ी एक BMW कार में युवक का सड़ा-गला शव मिला है। युवक की पहचान नसीम बेग (35 साल) के रूप में हुई है। CCTV फुटेज से पता चला कि नसीम शराब के नशे में कार में दाखिल हुआ, लेकिन बाहर नहीं निकल पाया, जिससे दम घुटने से उसकी मौत हो गई।

              छावनी पुलिस के मुताबिक बुधवार रात लगभग 8.30 बजे सूचना मिली की तीन दर्शन मंदिर के सामने हाईवे के किनारे एक BMW कार CG 04 CX 0360 खड़ी है। कार के अंदर एक युवक का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।

              इसी BMW कार में मिला युवक का शव।

              इसी BMW कार में मिला युवक का शव।

              नशे में था, BMW का गेट खुला पाया तो घुस गया

              शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही थी कि युवक की हत्या कर शव को कार में डाला गया है। लेकिन जब पुलिस ने CCTV फुटेज खंगाले तो पता चला कि 24 मार्च को होली की वजह से सभी दुकानें बंद थीं। नसीम ने काफी शराब पी रखी थी।

              वह नशे की हालत में लड़खड़ाते हुए आया। उसने हाईवे के किनारे खड़ी BMW का गेट खोला तो वो खुल गया। इसके बाद नसीम कार के घुसा, लेकिन बाद में बाहर आने के लिए गेट खोल नहीं पाया। इससे सांस लेने में दिक्कत हुई और उसकी मौत हो गई।

              ऑटो डील वालों से पूछताछ करती छावनी पुलिस।

              ऑटो डील वालों से पूछताछ करती छावनी पुलिस।

              बदबू आने पर गया लोगों का ध्यान

              होली की वजह से तीन दिन तक गाड़ी बनाने और पुरानी गाड़ी बेचने की दुकानें बंद थीं। बुधवार 27 मार्च को दुकान संचालक को कार से बदबू आनी शुरू हुई। इसके बाद उन्होंने कार के विंडो से देखा तो अंदर बॉडी थी। दुकान संचालक ने फौरन पुलिस को फोन करके सूचना दी।

              CCTV फुटेज से पता चला कि युवक खुद से कार में घुसा था।

              CCTV फुटेज से पता चला कि युवक खुद से कार में घुसा था।

              दो महीने से घर नहीं जा रहा था नसीम

              नसीम आदतन शराबी था और टाटा लाइन कैंप-1 में रहता था। घर से उसका कोई खास लेना-देना नहीं था। बताया जा रहा है कि वह पिछले दो महीने से अपने घर भी नहीं जा रहा था। बसंत टॉकीज के आगे भिलाई की तरफ जाने वाले हाईवे की लेन में टायर दुकान में हेल्पर का काम करता था।

              रात में वह सड़क किनारे खड़ी किसी भी गाड़ी के अंदर सो जाता था। नसीम के शव की पहचान उसके भाई ने की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories