Chhattisgarh : गर्भवती प्रेमिका ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, प्रेमी ने शादी करने से किया था इनकार, 5 साल से चल रहा था अफेयर

              SURGUJA: सरगुजा में 2 साल पहले गर्भवती युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले में गांधीनगर पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। युवती से उसके प्रेमी का 5 साल से प्रेम संबंध था। प्रेमिका ने गर्भवती होने पर शादी के लिए दबाव डाला तो युवक ने इनकार कर दिया था।

              जानकारी के मुताबिक, धरमजयगढ़ निवासी छात्रा अंबिकापुर में दादा-दादी के पास रहकर पढ़ाई कर रही थी। उसका सरगवां निवासी रोहित गाइन से प्रेम संबंध बन गया था। करीब 5 साल तक दोनों के बीच प्रेम संबंध बना रहा। दोनों के घरवाले शादी के लिए राजी भी हो गए थे। 28 अक्टूबर 2021 को छात्रा ने घर में फांसी लगा आत्महत्या कर ली थी।

              गर्भवती होने पर शादी से इंकार
              पुलिस ने मामले में छात्रा का मोबाइल, प्रेगा टेस्ट किट जब्त किया था। मामले में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, मोबाइल परीक्षण रिपोर्ट और गवाहों के बयान के आधार पर जांच की गई। बयान में मृतक छात्रा की बहन ने बताया कि 11 अक्टूबर 2020 को मृतिका ने अपनी बहन से रोहित के साथ गोपनीय ढंग से शादी करने की जानकारी दी थी।

              रोहित गाईन का मृतिका के घर आना-जाना होता था। दोनों के परिजन भी दोनों की शादी से सहमत थे। 27 अक्टूबर 2021 को मृतिका छात्रा ने प्रेगा टेस्ट किट से परीक्षण किया, जिसमें वह गर्भवती पाई गई। छात्रा ने रोहित गाईन को लगातार संपर्क कर प्रेग्नेंसी के बारे में जानकारी दी तो उसने शादी से इनकार कर दिया।

              आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का जुर्म दर्ज
              छात्रा द्वारा फांसी लगा लिए जाने के मामले की जांच के बाद पुलिस ने प्रेमी रोहित गाइन (22) के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की धारा 306 के तहत अपराध दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी रोहित गाईन को निवास ग्राम सरगवां से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।


                              Hot this week

                              रायपुर : जैविक खेती अपनाकर बचाएं अपनी सेहत और जमीन-राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

                              अंधाधुंध रासायनिक खाद से बढ़ रहा कैंसर का खतरासारंगढ़-बिलाईगढ़...

                              रायपुर : बेहतर खेती, बेहतर भविष्य, नैनो तकनीक अपना रहे किसान

                              रायपुर (BCC NEWS 24): मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय...

                              रायपुर : जेसीबी समेत नौ वाहन जब्त

                              खनिजों के अवैध खनन एवं परिवहन का मामलारायपुर (BCC...

                              रायपुर : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी

                              जांजगीर-चांपा जिले के 1.20 लाख से अधिक किसानों के...

                              रायपुर : एसआरसी कंपनी की चैन माउंटेड मशीन जब्त

                              मुरूम के अवैध उत्खनन मामले में कार्रवाईरायपुर (BCC NEWS...

                              Related Articles

                              Popular Categories