Chhattisgarh : 2 बच्चों के पिता संग लड़की ने लगाई फांसी, एक चुनरी से लटके मिले शव; पत्नी ने समझाया था- दूर रहना

              Baloda Bazar: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में शनिवार देर रात प्रेमी जोड़े ने एक ही चुनरी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। युवक पहले से शादीशुदा और 2 बच्चों का पिता था। युवक की पत्नी ने लड़की को दूर रहने की हिदायत दी थी। मामला भाटापारा थाना क्षेत्र का है।

              जानकारी के मुताबिक, ग्राम अर्जुनी निवासी दीपक यादव (27) और किरण कटारे (27) के शव रविवार सुबह पेड़ से लटके हुए मिले हैं। बताया जा रहा है कि दीपक और किरण पड़ोसी थे और उनके बीच प्रेम संबंध था। दोनों के बीच करीब एक साल से अफेयर चल रहा था।

              दोनों की लाश घर से 500 मीटर दूर झाड़ पर लटकते हुए मिली।

              दोनों की लाश घर से 500 मीटर दूर झाड़ पर लटकते हुए मिली।

              पत्नी ने दूर रहने को कहा, तो जान दे दी

              दीपक की पत्नी हीरा बाई को उसके किरण के साथ प्रेम प्रसंग का पता चल गया था। इसके चलते उसने किरण को समझाया कि उसके परिवार को बर्बाद न करे। उनके दो बच्चे हैं। उनसे किरण को दीपक से दूर रहने की हिदायत भी दी। इसके बाद दीपक और किरण ने खुदकुशी कर ली।

              दीपक ट्रैक्टर चालक था। उसकी 8 साल की एक बेटी और 3 साल का बेटा है। पुलिस ने बताया कि दीपक का शव घर से करीब 500 मीटर दूर पेड़ पर लटकता मिला। सुबह गांव के लोगों ने देखा तो इसकी सूचना दी। दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

              दोनों परिवार में छाया मातम

              गांव में एक शादीशुदा पुरुष और एक अविवाहित लड़की के प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या कर लेने से दोनों परिवार में मातम छा गया है। मृतक दीपक की पत्नी के ऊपर दो मासूम बच्चों की जिम्मेदारी की बढ़ गई है, जिसे अपने बच्चो की चिंता होने लगी है।


                              Hot this week

                              रायपुर : अवैध गिट्टी परिवहन मामले में दो वाहन जब्त

                              रायपुर (BCC NEWS 24): राजनांदगांव जिले में खनिजों के...

                              रायपुर : छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

                              विद्युत वितरण व्यवस्था को अधिक पारदर्शी आधुनिक और उपभोक्ता...

                              रायपुर : बालोद में अवैध उत्खनन और परिवहन पर 03 हाइवा वाहन जब्त

                              बालोद में अवैध उत्खनन और परिवहन पर लगातार हो...

                              Related Articles

                              Popular Categories