CG : आग से जलकर खाक हुआ घर, शॉर्ट सर्किट से दुर्घटना होने की आशंका, राजस्व विभाग पीड़ित परिवार को देगी मुआवजा

              गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: जिले के पेंड्रा थाना क्षेत्र के लटकोनी गांव के एक घर में रविवार सुबह आग लग गई। आग से घर और घर में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पेण्ड्रा नगर पालिका की दमकल टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया।

              जानकारी के मुताबिक, लटकोनी गांव निवासी कंठी बाई पति चैतू राम के घर में रविवार सुबह 4 बजे अचानक आग लग गई। वहीं देखते ही देखते आग धधकने लगी। बताया जा रहा है कि जिस घर में आग लगी थी वह गांव के बीच में रिहायशी इलाके में है। जिसके कारण आग के फैलने का डर भी था।

              लूज वायरिंग के चलते शॉट सर्किट की आशंका

              आग लगने से घर और घर में रखा पूरा सामान जलकर खाक हो गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई भी जनहानि नहीं हुई। वहीं आग लगने की वजह अब तक स्पष्ट नहीं है। कयास लगाया जा रहा है कि लूज वायरिंग के चलते शॉट सर्किट से आग लग गई होगी।

              राजस्व विभाग ने मुआवजा देने की कही बात

              आग लगने की सूचना मिलते ही डायल 112 के साथ पेण्ड्रा नगर पालिका की दमकल टीम मौके पर पहुंची। काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पा लिया गया। इस मामले में राजस्व विभाग ने पटवारी को मौके पर भेजकर मुआवजा प्रकरण बनवाकर पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की बात की है।

              तीन दिन आग लगने की दूसरी घटना

              बता दें कि पेण्ड्रा थाना क्षेत्र में तीन दिनों में ये आग लगने की दूसरी घटना है। पहली घटना दो दिन पहले की है जहां मझगवां गांव में किराने की दुकान में आग लग गई थी, जिसमें लाखों रुपए कैश सहित लाखों के सामान का जल गया था।


                              Hot this week

                              रायपुर : जरूरतमंदो की संजीवनी बना छत्तीसगढ़ का समाज कल्याण मॉडल

                              सामाजिक सुरक्षा से आत्मनिर्भरता की राह पररायपुर (डॉ. दानेश्वरी...

                              KORBA : इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब के नोडल अधिकारियों का प्रशिक्षण 8 अगस्त को

                              मतदाता जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से युवाओं को मतदान...

                              रायपुर : शहीद के सम्मान से शुरू हुआ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान

                              कीर्ति चक्र विजेता अमर शहीद सोढ़ी नारायण के घर...

                              Related Articles

                              Popular Categories