कोरबा : कटघोरा के जटगा रेंज में 40 से ज्यादा गिद्ध, विलुप्त प्रजाति के कुनबे को देख वन विभाग में खुशी की लहर; घने जंगल से घिरा इलाका

        कोरबा: जिले के कटघोरा वनमंडल के जटगा रेंज में गिद्धों की गणना की गई है। इसमें एक ही रेंज में लगभग 40 से अधिक गिद्धों का बसेरा पाया गया है, जो वन विभाग और पशु-पक्षी प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। देश में लगातार गिद्धों की संख्या कम होती जा रही है, ऐसे में कोरबा और कटघोरा के जंगल में गिद्धों की मौजूदगी से ये साफ हो गया है कि यहां का वातावरण इनके लिए अनुकूल है।

        कटघोरा वन मंडल के विभिन्न वन परिक्षेत्र में साल, साजा, सागौन सहित विभिन्न प्रजातियों के पेड़-पौधों की भरमार है। घने वन होने के चलते कटघोरा और कोरबा वनमंडल में विलुप्त प्रजातियां भी पाई जा रही हैं। इनका कुनबा भी लगातार बढ़ रहा है।

        जटगा रेंज में 40 से अधिक गिद्ध पाए गए हैं।

        जटगा रेंज में 40 से अधिक गिद्ध पाए गए हैं।

        बिलासपुर अचानकमार टाइगर रिजर्व से कंजर्वेशन एसोसिएट की टीम जटगा रेंज पहुंची। यहां कटघोरा वनमंडलाधिकारी कुमार निशांत के निर्देश पर गिद्धों की गणना की गई, जिसमें 40 से अधिक गिद्ध पाए गए हैं।

        कंजर्वेशन एसोसिएट की टीम पहुंची जटगा रेंज, कुछ तस्वीरें



                Hot this week

                रायपुर : एनआईबीएसएम में गांधी जयंती पर स्वच्छता पखवाड़े का समापन एवं सफाई मित्रों का सम्मान

                रायपुर (BCC NEWS 24): भा.कृ.अनु.प-राष्ट्रीय जैविक स्ट्रेस प्रबंधन संस्थान,...

                Related Articles

                Popular Categories