कोरबा : भालू के हमले में बुजुर्ग महिला की मौत, कटघोरा वनमंडल में महुआ बीनते वक्त अचानक किया हमला; ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर खदेड़ा

        कोरबा: जिले के कटघोरा वनमंडल में भालू के हमले में एक बुजुर्ग महिला की जान चली गई। पसान के उप स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है। मामला गोलबहरा गांव का है।

        जानकारी के मुताबिक, गोलबहरा गांव की रहने वाली 70 वर्षीय मंगली बाई बुधवार सुबह 6 बजे महुआ बीनने जंगल में गई हुई थी, तभी भालू ने उस पर हमला कर दिया। भालू के हमले में मंगली बाई गंभीर रूप से घायल हो गई। उसकी चीख सुनकर वहां महुआ बीनने गए बाकी ग्रामीण दौड़े आए।

        पसान के उप स्वास्थ्य केंद्र परिसर में जमा गांववाले।

        पसान के उप स्वास्थ्य केंद्र परिसर में जमा गांववाले।

        भालू को गांववालों ने मौके से खदेड़ा

        गांववालों ने लाठी-डंडों और पत्थरों से भालू को खदेड़ा और घटना की जानकारी डायल 112 को दी। सूचना मिलने पर तत्काल डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और लहूलुहान हालत में घायल बुजुर्ग को लेकर पसान के उप स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। यहां इलाज के दौरान बुजुर्ग महिला ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मृतक के परिजनों का बयान दर्ज किया।



                Hot this week

                रायपुर : अवैध खनिज परिवहन पर सख्ती, रेत-पत्थर से भरे 6 वाहन जब्त

                मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में अवैध खनिज...

                रायपुर : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने पंचपारा में विद्यार्थियों की प्रतिभा को सराहा

                विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने...

                रायपुर : गांधी जयंती पर औद्योगिक क्षेत्र कोरबा में लगाए गए लगभग 100 पौधे

                श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने पौधे रोपकर दिया पर्यावरण...

                Related Articles

                Popular Categories