KORBA : सड़क हादसे में 3 की मौत, शव के चीथड़े उड़े, हाइवा ने बाइक सवार युवकों को कुचला; गुस्साए लोगों ने लगाया जाम

          KORBA: छत्तीसगढ़ के कोरबा में तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार 3 लोगों को रौंद दिया। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने चक्का जाम कर दिया। हादसे के बाद चालक हाइवा छोड़कर मौके से भाग निकला। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई है और लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है। हादसा बालको थाना क्षेत्र के रूमगड़ा पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास हुआ है।

          स्थानीय लोगों ने बताया कि बाइक सवार तीनों युवक बालको क्षेत्र के रहने वाले थे। वे किसी काम से दर्री की ओर जा रहे थे, इसी दौरान सामने से आ रहे हाइवा से उनकी भिड़ंत हो गई। टक्कर लगते ही तीनों सड़क पर जा गिरे और हाइवा उन्हें कुचलता हुआ निकल गया।

          कोरबा में हादसे के बाद लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया है।

          कोरबा में हादसे के बाद लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया है।

          चक्का जाम कर रहे लोगों को पुलिस समझाने का प्रयास कर रही है।

          चक्का जाम कर रहे लोगों को पुलिस समझाने का प्रयास कर रही है।

          सड़क पर हंगामा कर हे लोग

          हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। हादसा इतना जबरदस्त था कि एक युवक के शव के टुकड़े-टुकड़े हो गए हैं। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि अभी सड़क पर लोगों का हंगामा जारी है।

          कोरबा में तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवारों को रौंदा।

          कोरबा में तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवारों को रौंदा।

          ड्राइवर की कर रही तलाश

          अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूएसबी चौहान ने बताया कि चक्का जाम की स्थिति निर्मित होने पर अभी बस्ती वालों से बातचीत हो रही है। इसके बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। ड्राइवर की तलाश जारी है।



                    Hot this week

                    रायपुर : विशेष आलेख : छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा का ‘नया सवेरा’

                    कौशल, अनुसंधान और रोजगार से गढ़ा जा रहा भविष्यरायपुर...

                    रायपुर : छत्तीसगढ़ में मानसून औसतन 100% से अधिक बारिश दर्ज

                    ​रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ में इस मानसून सीजन...

                    रायपुर : अबूझमाड़ में बदला हवाओं का रुख

                    हिंसा छोड़ मुख्यधारा में लौटीं बहनों ने DRG जवानों...

                    Related Articles

                    Popular Categories