Janjgir-Champa : पोस्ट ऑफिस में पैसे नहीं मिले तो मोबाइल फोन चुराया, पीछे के दरवाजे को तोड़कर की चोरी; एक आरोपी गिरफ्तार

          जांजगीर-चांपा: जिले के अकलतरा के पोस्ट ऑफिस में पीछे के दरवाजे को तोड़कर रात में चोरी की गई थी। चोर को पैसे नहीं मिले लेकिन मोबाइल चोरी कर ले गया था। आरोपी परदेशी गोड (20 साल) को उसके घर पुरानी बस्ती से पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। मामला अकलतरा थाना क्षेत्र का है।

          जानकारी के अनुसार, पोस्ट ऑफिस के उप मुख्य डाकपाल राजेश कुमार ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उप मुख्य डाकपाल राजेश कुमार 5 अप्रैल की रात 8 बजे काम खत्म कर पोस्ट ऑफिस के सभी दरवाजे में चौकीदार से ताला लगाकर अपने घर चले गए थे। रात में चौकीदार देवी कुमार ड्यूटी पर था।

          पोस्ट ऑफिस के अलमारी से मोबाइल फोन चुराया

          चौकीदार देवी कुमार ने 6 अप्रैल की सुबह फोन कर बताया कि पोस्ट ऑफिस के पीछे के दरवाजे में लगा ताला टूटा हुआ है। सूचना मिलने पर उप मुख्य डाकपाल मौके पर पहुंचा। पोस्ट ऑफिस के अंदर जाकर देखा तो अलमारी में रखा एक मोबाइल फोन नहीं था, जिसकी कीमत 10 हजार रुपए है। वहीं पूरे ऑफिस में कागज बिखरे हुए थे।

          आरोपी के पास से सैमसंग मोबाइल बरामद

          अकलतरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि पुरानी बस्ती का रहने वाला परदेशी गोड के द्वारा चोरी की गई है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा। पुलिस हिरासत में पूछताछ करने पर आरोपी ने चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी के के पास से सैमसंग मोबाइल को बरामद किया गया है।



                    Hot this week

                    रायपुर​ : महतारी वंदन से मैनी के आँगन में बिखरी खुशियाँ

                    रक्षाबंधन पर सजे स्वावलंबन के सपनेरायपुर (BCC NEWS 24):...

                    रायपुर : छत्तीसगढ़ में मानसून औसतन 100% से अधिक बारिश दर्ज

                    ​रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ में इस मानसून सीजन...

                    रायपुर : विशेष आलेख : छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा का ‘नया सवेरा’

                    कौशल, अनुसंधान और रोजगार से गढ़ा जा रहा भविष्यरायपुर...

                    रायपुर : अबूझमाड़ में बदला हवाओं का रुख

                    हिंसा छोड़ मुख्यधारा में लौटीं बहनों ने DRG जवानों...

                    Related Articles

                    Popular Categories