Chhattisgarh : हाथी दल रात होते ही खेतों में मचा रहे उत्पात, किसानों के फसल को रौंदा, करीब तीन एकड़ फसल बर्बाद

          रायगढ़: जिले के खरसिया रेंज में पिछले कुछ दिनों से आठ हाथी का दल जमकर उत्पात मचा रहा है। रात होते ही यह दल किसानों के खेतों में पहुंच फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। बुधवार रात भी दो किसानों के फसल को हाथियों ने चौपट कर दिया। सप्ताह भर में करीब तीन एकड़ फसल को हाथियों ने बर्बाद कर दिया। फिलहाल विभाग द्वारा नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।

          जानकारी के मुताबिक, खरसिया रेंज के बरगढ़ बीट क्षेत्र में हाथियों का उत्पात जारी है। बुधवार रात आठ हाथियों का दल गाढ़ापारा क्षेत्र के खेतों में पहुंचे और यहां भोला राठिया और सुरेन्द्र राठिया के खेतों में लगे फसलों को रौंदने लगे। कुछ फसलों को हाथियों ने खाया तो कुछ को अपने भारी भरकम पैरों के तले दबाकर चौपट कर दिया।

          हाथी मित्र दल की मदद से खदेड़ा

          वहीं मामले की जानकारी पर वन अमला हाथी मित्र दल के साथ मौके पर पहुंचे। वन अमला ने हाथी मित्र दल की मदद से हाथियों को खदेड़ने का प्रयास किया गया। इससे हाथियों का दल वापस जंगल की ओर चले गए। सुबह नुकसान का आंकलन विभाग द्वारा किया जा रहा है। वन विभाग के कहना है कि हाथियों के दल पर विभाग द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है।

          सप्ताह भर से रात होते ही पहुंच रहे हाथी

          बरगढ़ बीट के परिसर रक्षक नंद कुमार राठिया ने बताया कि पिछले करीब सप्ताह भर से हाथियों का दल यहां पहुंच रहा है। अब तक करीब 8 से 9 किसानों के लगभग तीन एकड़ फसल को हाथियों ने चौपट किया है। बताया जा रहा है कि आठ हाथियों के इस दल में तीन नर, तीन मादा, दो शावक शामिल हैं।



                    Hot this week

                    रायपुर : अबूझमाड़ में बदला हवाओं का रुख

                    हिंसा छोड़ मुख्यधारा में लौटीं बहनों ने DRG जवानों...

                    रायपुर : विशेष आलेख : छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा का ‘नया सवेरा’

                    कौशल, अनुसंधान और रोजगार से गढ़ा जा रहा भविष्यरायपुर...

                    रायपुर​ : महतारी वंदन से मैनी के आँगन में बिखरी खुशियाँ

                    रक्षाबंधन पर सजे स्वावलंबन के सपनेरायपुर (BCC NEWS 24):...

                    Related Articles

                    Popular Categories