CG : जगदलपुर में बस पलटने से 12 जवान घायल, 5 गंभीर, चुनाव ड्यूटी से लौट रहे थे मध्यप्रदेश-SAF के जवान; बैल को बचाने की कोशिश में हादसा

        बस्तर: जिले में जवानों से भरी बस पलट गई। हादसे में करीब 12 जवान घायल हुए हैं। इनमें से 5 की हालत गंभीर है, जिन्हें डिमरापाल मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया है। बाकी जवानों को मामूली चोटें आई हैं। जिनका इलाज तोकापाल के अस्पताल में किया गया। हादसा कोड़ेनार थाना क्षेत्र में हुआ है।

        जानकारी के मुताबिक, ये मध्यप्रदेश सशस्त्र बल के जवान हैं, जिनकी दंतेवाड़ा में चुनाव ड्यूटी लगी थी। रविवार को सभी बस से दंतेवाड़ा से गरियाबंद जा रहे थे। इसी बीच डिलमिली गांव के पास बस के आगे एक बैल आ गया। जिसे बचाने की कोशिश में बस सड़क से नीचे उतर गई और बेकाबू होकर पलट गई।

        बताया जा रहा है कि बस में करीब 30 से ज्यादा जवान सवार थे। हादसे के बाद जवानों को बस के पीछे का शीशा तोड़कर निकाला गया है।

        तीन गंभीर रूप से घायल जवानों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है।

        तीन गंभीर रूप से घायल जवानों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है।

        हादसे की खबर मिलते ही साथी जवान और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। जिसके माध्यम से तीन गंभीर रूप से घायल जवानों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है। बस्तर SP शलभ सिन्हा ने बताया कि बाकी जवानों की हालत ठीक है।



                Hot this week

                रायपुर : सेवा संकल्प अभियान के तहत पर्यटन स्थलों पर स्वच्छता श्रमदान

                विश्व पर्यटन दिवस पर कर्मघोगेश्वर, अमृतधारा, सीतामढी, चांगदेवी सहित...

                रायपुर : बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

                लखना, बेमता और बलौदीखुर्द का दौरा कर जताया संबलहर...

                रायपुर : महानदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ प्रभावित गांवों में राहत-बचाव कार्य जारी

                सूरजगढ़ एवं परसापाली के प्रभावित ग्रामीणों को राहत शिविरों...

                Related Articles

                Popular Categories