Saturday, February 21, 2026

              CG : भोरमदेव मंदिर से दर्शन कर लौट रही पिकअप पलटी, सड़क हादसे में 15 महिला बच्चे घायल, 5 की हालत गंभीर

              Kabirdham: कबीरधाम में भोरमदेव मंदिर दर्शन करने कर वापस लौट रहे तेज रफ्तार पिकअप वाहन मोड़ में अनियंत्रित होकर पलट गई है। दुर्घटना में वाहन में सवार महिला बच्चे समेत 15 लोग घायल हुए हैं। हादसे में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायलों को पुलिस इमेरजैंसी सेवा डायल 112 और 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल सभी का इलाज जारी है।

              बताया जा रहा है कि, कोतवाली थाना अंतर्गत डंगनिया गांव के महिला पुरुष बच्चे लगभग 25 लोग पिकअप वाहन में सवार होकर भोरमदेव मंदिर दर्शन करने गए हुए थे। वहीं दर्शन कर भोरमदेव सरोधा मार्ग से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप हरमो गांव के पास मोड़ में अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई।

              दुर्घटना में 5 लोगों को अधिक चोट आई

              वाहन पलटने के बाद चिख-पुकार मच गया। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने वाहन में दबे लोगों को बाहर निकाला और दुर्घटना में 5 लोगों को चोट अधिक आई है। जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। डायल 112 और एंबुलेंस को बुलाकर सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। भोरमदेव पुलिस मौके पर पहुंच जिला अस्पताल पहुंची और मामले की छानबीन कर रही है।

              पुलिस कर रही छानबीन

              भोरमदेव थाना पुलिस कुमार सिंह ठाकुर ने बताया कि भोरमदेव मंदिर से दर्शन कर लौट रहे डंगनिया गांव के लोगों की वाहन हरमो गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में महिला बच्चे घायल हुए हैं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस पुछताछ कर रही है।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories