Chhattisgarh : भीषण सड़क हादसा, 3 युवकों की मौत, बाइक ने चलती ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से मारी टक्कर; शादी से लौट रहे थे तीनों

              बस्तर: जिले में बाइक ने चलती ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। ये तीनों दंतेवाड़ा के रहने वाले थे, जो अपने किसी परिचित के घर शादी में शामिल होने के लिए जगदलपुर आए हुए थे। तीनों घर लौटते वक्त हादसे का शिकार हो गए। मामला जिले के परपा थाना क्षेत्र का है।

              जानकारी के मुताबिक, मृतकों में मोहम्मद राशिद (40), मोहम्मद आरिफ (40), मोहम्मद रफीक (40) शामिल हैं। तीनों गुरुवार की शाम करीब 6 बजे बाइक से जगदलपुर आए थे। तीनों शादी में शामिल हुए, फिर देर रात बाइक से घर लौट रहे थे। इस बीच तीनों परपा थाना क्षेत्र के आरापुर तालाब के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार में बाइक सामने चल रहे ट्रैक्टर के पीछे जा घुसी।

              बस्तर जिले में हुए सड़क हादसे में 3 युवकों की मौत हो गई है।

              बस्तर जिले में हुए सड़क हादसे में 3 युवकों की मौत हो गई है।

              मौके पर ही हुई तीनों युवकों की मौत

              मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि बाइक की रफ्तार काफी अधिक थी। टक्कर के बाद तीनों बाइक सवार दूर तक फेंका गए। सिर पर गंभीर चोट आने से तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। जिसके बाद लोगों ने इसकी जानकारी फौरन पुलिस को दी। जिसके बाद तीनों के शवों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया।

              पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव

              हादसे की जानकारी मिलते ही तीनों मृतकों के परिजन भी रात में ही अस्पताल पहुंच गए थे। शुक्रवार को तीनों के शवों का पोस्टमॉर्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


                              Hot this week

                              रायपुर : रविशंकर सागर परियोजना मरम्मत के लिए 2.92 करोड़ की

                              पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृतिबांध होगी सुरक्षित और मजबूतरायपुर (BCC NEWS...

                              रायपुर : पथरिया बैराज को 56.06 करोड़ की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति

                              पथरिया बैराज से 1925 हेक्टेयर क्षेत्र को मिलेगी सिंचाई...

                              रायपुर : स्व-सहायता समूह से की बदौलत बनीं ‘लखपति दीदी’

                              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी एनआरएलएम...

                              रायपुर : जल जीवन मिशन से बदली तस्वीर

                              हर घर तक पहुंचा शुद्ध पानीरायपुर (BCC NEWS 24):...

                              Related Articles

                              Popular Categories