Friday, February 20, 2026

              जांजगीर-चांपा : बर्थडे गर्ल समेत परिवार के 4 लोगों की मौत, नातिन का जन्मदिन मनाने एक ही बाइक में निकले थे नाना-नानी; ट्रक ने कुचला

              जांजगीर-चांपा: जिले में शनिवार को सड़क हादसे में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई। इसमें एक बच्ची भी शामिल है जिसका आज ही जन्मदिन था। दंपती अपने बेटे और नातिन के साथ एक ही बाइक में सवार थे तभी ट्रक ने बाइक को कुचल दिया।

              पूरा मामला मुलमुला थाना क्षेत्र के अरसमेटा मोड़ का है। हादसे में 3 लोगों की मौत पर मौत हो गई। वहीं एक महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक गंभीर रूप से घायल महिला को बिलासपुर के सिम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। वहीं हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने चक्काजाम कर दिया।

              ग्रामीण और परिजनों ने सड़क पर किया चक्काजाम।

              ग्रामीण और परिजनों ने सड़क पर किया चक्काजाम।

              सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत

              पुलिस के मुताबिक, 47 साल का रामकुमार कश्यप एक बाइक पर अपनी पत्नी शतरूपा बाई (42), बेटा चंद्र प्रकाश कश्यप (19) और 3 साल की नातिन के साथ सवार थे। सभी कोनारगढ गांव से बर्थडे मानने के लिए परसदा गांव जा रहे थे। इसी दौरान 12.30 बजे के आसपास अरसमेटा मोड़ पर हादसे का शिकार हो गए।

              मौके से भागा ट्रक ड्राइवर

              ट्रक की टक्कर के बाद सभी बाइक सवार दूर सड़क किनारे जा गिरे। जिसमें 3 साल की बच्ची समेत 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक मौके से गाड़ी लेकर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि बाइक के परखच्चे उड़ गए हैं।

              मौके पर पहुंची कांग्रेस विधायक शेषराज हरवंश

              मौके पर पहुंची कांग्रेस विधायक शेषराज हरवंश

              परिजन और ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

              घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचकर चक्का-जाम कर दिया। भीड़ को संभालने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस जवान पहुंचे, जहां लोगों को समझाइश दी जा रही है। पिछले 3 घंटे से चक्काजाम जारी है, लेकिन अब तक कोई हल नहीं निकल पाया है।

              मौके पर पहुंची कांग्रेस विधायक

              हादसे की खबर मिलते ही पामगढ़ से कांग्रेस विधायक शेषराज हरवंश घटना स्थल पहुंची, जहां परिजनों से बातचीत कर रही हैं। वहीं मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए पामगढ़ अस्पताल लगाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


                              Hot this week

                              रायपुर : स्व-सहायता समूह से जुड़कर बनी लखपति दीदी

                              रायपुर (BCC NEWS 24): राज्य शासन की ग्रामीण आजीविका...

                              रायपुर : शैक्षणिक सत्र 2026-27 से आर.टी.ई. सीटों में ऐतिहासिक वृद्धि

                              पहली कक्षा को एकमात्र प्रवेश बिंदु बनाए जाने से...

                              Related Articles

                              Popular Categories