Chhattisgarh : 63 लाख के 10 नक्सली ढेर, इनमें एक 25 लाख के SZCM समेत 8-8 लाख के 3 माओवादी शामिल, अब तक 91 मारे गए

              जगदलपुर: छत्तीसगढ़ के बस्तर में नक्सलियों के TCOC में अब फोर्स माओवादियों पर हावी हो गई है। नारायणपुर जिले में छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर टेकामेटा की मुठभेड़ में पुलिस ने 3 महिला समेत कुल 10 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। इनमें एक SZCM, 2 DVCM, एक ACM कैडर के नक्सली हैं। इन सभी 10 नक्सलियों पर कुल 63 लाख रुपए का इनाम घोषित था।

              इनमें सबसे ज्यादा SZCM जोगन्ना पर 25 लाख रुपए का इनाम था। साथ ही इस पर कुल 196 मामले भी थानों में दर्ज थे। इसके अलावा DVCM मल्लेश और विनय पर भी 8-8 लाख रुपए का इनाम था। मल्लेश पर कुल 43 मामले दर्ज थे, जबकि विनय पर सिर्फ 8 केस थे। इस मुठभेड़ में ACM रैंक की संगीता डोगे भी मारी गई है। ये 5 लाख रुपए की इनामी थी।

              मारे गए नक्सलियों की पहचान हो गई है।

              मारे गए नक्सलियों की पहचान हो गई है।

              मारे गए 8 नक्सलियों की हुई शिनाख्त, 2 के नामों पर संशय, लेकिन कैडर और इनाम स्पष्ट

              नामपदइनाम
              जोगन्नाSZCM25 लाख रुपए
              मल्लेशDVCM8 लाख रुपए
              विनयDVCM8 लाख रुपए
              संगीता डोगेACM5 लाख रुपए
              सुरेशPM8 लाख रुपए
              सुष्मिताPM2 लाख रुपए
              कमलीPM2 लाख रुपए
              शिनाख्त नहींPM2 लाख रुपए
              शिनाख्त नहींPM2 लाख रुपए
              पांडू कवासीटेकामेटा मिलिट्री कमांडर1 लाख रुपए

              ये हथियार बरामद

              मारे गए नक्सलियों के पास से 1 नग AK-47, 1 नग, इंसास, 2 नग 303 रायफल, 1 नग 315 रायफल, 1 नग 12 बोर बंदूक, 4 नग भरमार बंदूक एवं भारी मात्रा में विस्फोटक सामान बरामद हुए हैं। इसके अलावा विस्फोटक सामग्री, IED, प्रेशर कुकर, कॉर्डेक्स तार, कम्प्यूटर, प्रिंटर, जेसीबी मशीन, दैनिक घरेलू सामान, नक्सली साहित्य, सौर प्लेट, बर्तन समेत अन्य सामान बरामद किए गए हैं।

              मौके से हथियार बरामद कर लिए गए हैं।

              मौके से हथियार बरामद कर लिए गए हैं।

              4 महीने में 91 नक्सली ढेर

              साल 2024 पुलिस के लिए सबसे सफल साल रहा है। बस्तर के अंदरूनी इलाकों में सुरक्षाबलों के दर्जनों कैंप भी खुले हैं, तो वहीं एनकाउंटर में पुलिस ने पिछले 4 महीनों में कुल 91 नक्सलियों को मार गिराया है। इनमें कांकेर में हुई मुठभेड़ में सबसे ज्यादा 29 नक्सली मारे गए हैं, जिन पर 1 करोड़ 78 लाख रुपए का इनाम घोषित था। वहीं बीजापुर में 13 और अब नारायणपुर में 10 नक्सलियों को पुलिस ने ढेर किया है।

              मारे गए नक्सलियों के शव।

              मारे गए नक्सलियों के शव।

              कांकेर में मारे गए 10 और 8 लाख रुपए के इनामी नक्सली

              नामपदइनाम
              रवि उर्फ बचनूPPCM10 लाख रुपए
              शंकर रावDVCM8 लाख रुपए
              रमेश ओयामPPCM8 लाख रुपए
              बदरू बारसेPPCM8 लाख रुपए
              अनिता उसेंडीPPCM8 लाख रुपए
              संजिलाPLGA सदस्य8 लाख रुपए
              गीता कर्माPLGA सदस्य8 लाख रुपए
              भूमेPLGA सदस्य8 लाख रुपए
              लालू उर्फ अविनाशPLGA सदस्य8 लाख रुपए
              सजंतीPLGA सदस्य8 लाख रुपए
              वजनाथPLGA सदस्य8 लाख रुपए
              जैनीPLGA सदस्य8 लाख रुपए
              जीनू उर्फ गुड्डूPLGA सदस्य8 लाख रुपए
              सीताल उर्फ सीतारामPLGA सदस्य8 लाख रुपए
              राजूPLGA सदस्य8 लाख रुपए
              सुनीता मड़कमPLGA सदस्य8 लाख रुपए
              शीलाPLGA सदस्य8 लाख रुपए
              देवालPLGA सदस्य8 लाख रुपए

              कांकेर के ये हैं 5, 2 और 1 लाख के इनामी

              नामपदइनाम
              रीता सलामेACM5 लाख रूपए
              विनोद गावड़ेACM5 लाख रूपए
              सुखलालACM5 लाख रूपए
              गीता उसेंडीACM5 लाख रूपए
              रजीताACM5 लाख रूपए
              पिंटूPLGA सदस्य2 लाख रुपए
              सुरेखा उर्फ शर्मिलापार्टी सदस्य1 लाख रुपए
              कविता सोढ़ीपार्टी सदस्य1 लाख रुपए
              कार्तिक उर्फ सोनूपार्टी सदस्य1 लाख रुपए
              शर्मिला पोडियामपार्टी सदस्य1 लाख रुपए
              रोशन उर्फ कोसालपार्टी सदस्य1 लाख रुपए

                              Hot this week

                              रायपुर : वन मंत्री केदार कश्यप ने दहिकोंगा तेंदूपत्ता फड़ का किया निरीक्षण

                              वन मंत्री ने संग्राहकों से किया सीधा संवादरायपुर (BCC...

                              रायपुर : IEVP 2026 : दुनिया देख रही है भारत का लोकतंत्र का उत्सव

                              व्यापक पैमाने से रिकॉर्ड भागीदारी तक: तमिलनाडु और पश्चिम...

                              Related Articles

                              Popular Categories