Thursday, February 19, 2026

              Weather Update : छत्तीसगढ़ में 6-7 मई को फिर बदलेगा मौसम, रायपुर-बिलासपुर और बस्तर संभाग में अंधड़-बारिश के आसार

              RAIPUR: छत्तीसगढ़ में बढ़ती गर्मी के बीच 6 और 7 मई को मौसम में बदलाव के आसार हैं। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री बढ़ने का अनुमान जताया है। वहीं, 6 और 7 मई को रायपुर, बस्तर, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के कुछ जिलों में अंधड़ चलने के साथ हल्की बूंदाबांदी की संभावना है।

              शुक्रवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 44.9 डिग्री डोंगरगढ़ में दर्ज किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री बलरामपुर में रिकॉर्ड किया गया है। प्रदेश के 14 जिलों का तापमान 40 डिग्री से ऊपर चला गया है।

              छत्तीसगढ़ के जिलों में अधिकतम तापमान की स्थिति।

              छत्तीसगढ़ के जिलों में अधिकतम तापमान की स्थिति।

              6-7 मई को बारिश के आसार

              आज से नया सिस्टम बनने के कारण रायपुर, बिलासपुर, बस्तर सरगुजा संभाग के कुछ इलाकों में 6 और 7 मई को हल्की बारिश हो सकती हैं। इससे तापमान में कमी आएगी, लेकिन सिस्टम का असर ज्यादा समय तक नहीं रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि बादल छंटते ही तापमान 4 से 5 डिग्री तक बढ़ सकता है।

              इन जिलों में हो सकती है बारिश

              6 मई को रायपुर, बलौदा बाजार, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, बस्तर, कोंडागांव , दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, बीजापुर, नारायणपुर, बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, जांजगीर, सरगुजा और जशपुर जिले में गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने और बारिश के आसार हैं।

              मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ में हीट वेव के आसार

              मई में मध्य छत्तीसगढ़ में तापमान 43 से 44 डिग्री तक जाने का ट्रेंड है। इस महीने तापमान इतना ही रहने का अनुमान है। हीट वेव यानी लू के दिन भी तीन से चार दिन ही रहेंगे। वो भी केवल मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ में। रायपुर में भी लू चलने के आसार हैं, लेकिन इसके दिन और कम हो सकते हैं।

              कब चलती है हीट वेव

              मौसम विभाग के मुताबिक, हीट वेव तब चलती है जब मैदानी इलाकों में टेंपरेचर 40 डिग्री, समुद्र तट के इलाकों में 37 डिग्री और पहाड़ी इलाकों में 30 डिग्री हो जाए। सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ने पर हीट वेव और 6.4 डिग्री का इजाफा होने पर सीवियर हीट वेव चलती है।

              शहरों का अधिकतम तापमान

              शहरअधिकतम तापमान
              रायपुर41.2 डिग्री
              रायपुर (माना)41 डिग्री
              बिलासपुर40.5 डिग्री
              अंबिकापुर37.6 डिग्री
              पेंड्रा38 डिग्री
              जगदलपुर40.2 डिग्री
              राजनांदगांव42 डिग्री
              दुर्ग42.8

                              Hot this week

                              रायपुर : छत्तीसगढ़ में राज्यसभा की दो सीटों के लिए 16 मार्च को होगा मतदान

                              भारत निर्वाचन आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ सहित 10 राज्यों में...

                              रायपुर : आवास योजना में फर्जी भुगतान और अधूरे घर के आरोप तथ्यहीन

                              प्रशासन ने भौतिक सत्यापन के बाद जांच रिपोर्ट सौंपीरायपुर...

                              Related Articles

                              Popular Categories