छत्तीसगढ़ : रात में लड़की को जबरदस्ती बिस्तर की ओर खींचा, मां ने देखा तो भाई और बेटियों के साथ मिलकर की हत्या; पेड़ के नीचे रखी लाश

              Surajpur: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में महिला ने भाई और 2 नाबालिग बेटियों के साथ मिलकर एक शख्स की हत्या कर दी। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में महिला ने बताया कि, मृतक संजय उनके घर में ही रहकर मजदूरी करता था। बेटियों पर उसकी गलत नीयत थी और वारदात वाली रात भी वह नाबालिग से जबरदस्ती कर रहा था।

              मामला प्रतापपुर थाना इलाके का है। जानकारी के मुताबिक, 1 मई 2024 को पेड़ के नीचे एक लाश मिली थी। मृतक की शिनाख्त संजय के रूप में हुई जिसके गले और शरीर के दूसरे अंग में चोट के निशान मिले। इसे देखते ही पुलिस को हत्या की आशंका लगी। लाश का पोस्टमॉर्टम कराया गया जिसमें मौत की वजह मारपीट और गला घोंटना पाई गई।

              पुलिस ने हत्या के आरोप में महिला और उसके भाई को गिरफ्तार किया।

              पुलिस ने हत्या के आरोप में महिला और उसके भाई को गिरफ्तार किया।

              2 नाबालिग लड़कियों के साथ मिलकर हत्या

              संजय की लाश महिला के घर के पास ही मिली थी। लिहाजा पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की। इस दौरान पता चला कि 35 साल का संजय महिला के घर में ही 4-5 साल से रह रहा था। पुलिस ने जब शक के आधार पर महिला भगमेन कोरवा से बारीकी से पूछताछ की तो उसने गुनाह कबूल कर लिया। उसने बताया कि अपने 50 साल के भाई खिरू और 2 नाबालिग लड़कियों के साथ मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया है।

              बेटी को खींचकर बिस्तर की ओर ले जा रहा था

              महिला ने बताया कि संजय रोजाना शराब पीकर झगड़ा विवाद करते रहता था। इसी बीच 30 अप्रैल की शाम को महिला का भाई खिरू घर आया था। सभी खाना खाकर सोने चले गए तभी रात करीब 10.30 बजे बड़ी लड़की की चिल्लाने की आवाज आई।

              आवाज सुनकर सभी उठे तो देखा कि संजय गलत इरादे से लड़की का हाथ पकड़ा था। उसे खींचकर बिस्तर की ओर ले जा रहा था, जिसे देखकर महिला और उसके भाई खिरू ने संजय को पकड़ लिया। इसके बाद नाबालिग बेटियों के साथ मिलकर संजय को जमकर पीटा और रस्सी से गला घोंट दिया।

              प्रतापपुर थाने की फोटो।

              प्रतापपुर थाने की फोटो।

              हत्या कर बाथरूम में छिपाई लाश

              संजय की मौत के बाद चारों ने लाश को घर से बाहर निकाला और बाथरूम में रख दिया। अगले दिन 1 मई की रात करीब 9 बजे शौचालय से लाश को निकालकर आम पेड़ के नीचे रख दिया। लाश पर जब ग्रामीणों की नजर पड़ी तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

              2 नाबालिगों को बाल सुधार गृह भेजा गया

              पुलिस ने बताया कि वारदात में शामिल में 4 लोगों को पकड़ा गया है, जिसमें 2 नाबालिगों को बाल सुधार गृह भेजा गया है। वहीं महिला और उसके भाई को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया है।


                              Hot this week

                              रायपुर : आसमान में उड़ता ड्रोन और सुधरती तकदीर

                              सारंगढ़ की सुनीता पटेल ऐसे बनीं 'लखपति ड्रोन दीदी'​रायपुर...

                              रायपुर : बेहतर खेती, बेहतर भविष्य, नैनो तकनीक अपना रहे किसान

                              रायपुर (BCC NEWS 24): मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय...

                              Related Articles

                              Popular Categories