छत्तीसगढ़ : महिला मतदानकर्मी को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत, EVM जमाकर सुबह 4 बजे लौट रही थी घर; एक बुजुर्ग मतदाता की भी मौत

        दुर्ग: जिले में एक महिला मतदानकर्मी मधु बंजारे सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। महिला को घायल हालत में निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पूरा मामला कुम्हारी थाना क्षेत्र का है।

        जानकारी के मुताबिक महिला मतदानकर्मी का नाम मधु बंजारे है। वह शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शाला गिरहोला में व्याख्याता ई (LB) के पद पर कार्यरत थी। उसकी चुनावी ड्यूटी वैशाली नगर विधानसभा में लगी थी। मधु ने 7 मई को पूरा दिन मतदान का कार्य कराने के बाद अपने सहकर्मियों के साथ मत पेटियों (EVM) को स्ट्रांग रूम में जमा कराया।

        मधु बंजारे का निर्वाचन ड्यूटी परिचय पत्र

        मधु बंजारे का निर्वाचन ड्यूटी परिचय पत्र

        कुम्हारी ब्रिज पर अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

        EVM जमा करने के बाद वो सुबह 4 बजे तक दुर्ग बस स्टैंड पर बैठी थी। इसके बाद अपनी EV स्कूटर से रायपुर अपने घर के लिए निकली थी। जैसे ही कुम्हारी ब्रिज के पर चढ़ी कोई अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे मतदान कर्मी बुरी तरह घायल हो गई। आसपास के लोगों ने उसे निजी एपेक्स अस्पताल में भर्ती कराया।

        दुर्ग जिले में एक महिला मतदानकर्मी मधु बंजारे सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई।

        दुर्ग जिले में एक महिला मतदानकर्मी मधु बंजारे सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई।

        वहीं सड़क हादसे की पुलिस को जैसे ही सूचना मिली मौके पर पहुंची। इसके बाद शव को कुम्हारी सीएससी में रखा गया, जहां से उसे रायपुर ले जाया गया है। कुम्हारी पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

        मतदान करने जा रहे बुजुर्ग की भी मौत

        वहीं दुर्ग में भी एक 90 साल के बुजुर्ग की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। बुजुर्ग का नाम राम स्वरूप ठाकुर बताया जा रहा है। पद्मनाभपुर जेल रोड में रहता था। मंगलवार सुबह 11 बजे वह मतदान करने के लिए स्कूटी से निकला था।

        बताया जा रहा है कि थोड़ी दूर आगे जेल रोड में ही कोई अज्ञात वाहन सवार उसे टक्कर मारकर भाग गया। घायल बुजुर्ग को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।



                Hot this week

                रायपुर : एनआईबीएसएम में गांधी जयंती पर स्वच्छता पखवाड़े का समापन एवं सफाई मित्रों का सम्मान

                रायपुर (BCC NEWS 24): भा.कृ.अनु.प-राष्ट्रीय जैविक स्ट्रेस प्रबंधन संस्थान,...

                रायपुर : अवैध खनिज परिवहन पर सख्ती, रेत-पत्थर से भरे 6 वाहन जब्त

                मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में अवैध खनिज...

                Related Articles

                Popular Categories