कोरबा : रेल पटरी पर मिला युवक का शव, कटा मिला एक हाथ, घटनास्थल से चाबी लगी बाइक बरामद;​​​​ घसीटने के भी निशान मिले

              कोरबा: जिले के कुसमुंडा क्षेत्र अंतर्गत वैशाली नगर पुराने पेट्रोल पंप के पीछे रेल पटरी पर एक व्यक्ति का शव मिला है। मृतक का एक हाथ कटा हुआ था। वहीं पास में ही उसकी बाइक भी मिली है। रेल कर्मी द्वारा शव देखे जाने के बाद इसकी सूचना अधिकारियों को दी गई। यह मामला कुसमुंडा थाना क्षेत्र का है। फिलहाल कुसमुंडा ​​​​​​​पुलिस ने मामले को संदिग्ध बताते हुए जांच में लिया है।

              मृतक की पहचान उसके जेब से मिले आधार कार्ड के अनुसार गोपाल विश्वकर्मा पिता बित्तन विश्वकर्मा (उम्र 37 साल) ठेकेदार मुहल्ला गेवरा बस्ती कुसमुंडा निवासी बताई जा रही है। परिजनों के मुताबिक गोपाल तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। गोपाल अपने हरदी बाजार के बलौदा मार्ग में स्थित राजू डेंटर दुकान में काम करता था। गोपाल कुछ सालों से वैशाली नगर में रहता था।

              घटनास्थल पर बाइक मिली, घसीटने के निशान भी मिले

              बताया जा रहा है कि, घटनास्थल पर मृतक की बाइक में चाबी लगी हुई खड़ी थी। वहीं बाइक के बगल में किसी चीज के घसीटने के निशान भी पाए गए हैं। मृतक का बाएं हाथ ट्रेन की चपेट में आया है, सिर पर ट्रेन से टकराने के भी कुछ निशान हैं। मौके से मृतक का मोबाइल बरामद नहीं हुआ है।

              जांच के बाद घटना स्पष्ट होगा- थाना प्रभारी

              रेलवे पुलिस के साथ घटना की सूचना पर कुसमुंडा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।थाना प्रभारी रूपक शर्मा ने बताया कि मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। घटना को लेकर अलग-अलग तथ्य सामने आ रहे हैं। यह सुसाइड है या हत्या, फिलहाल मामले की जांच के बाद घटना स्पष्ट हो पाएगी।


                              Hot this week

                              रायपुर : मोदी सरकार के 12 वर्ष- विकास, जनकल्याण और सुशासन की उपलब्धियों का भव्य प्रदर्शन

                              गौरैला-पेंड्रा-मरवाही में छायाचित्र प्रदर्शनी एवं वृहद पंजीकरण शिविर का...

                              रायपुर : कृषि विभाग की उड़नदस्ता टीम की बड़ी कार्रवाई

                              दुर्ग जिले के 135 खाद विक्रय केंद्रों का औचक...

                              रायपुर : छत्तीसगढ़ के पर्यटन रिसॉर्ट्स में मिलेगा विश्वस्तरीय भोजन

                              आतिथ्य सेवाओं को उत्कृष्ट बनाने के लिए आईएचएम रायपुर...

                              रायपुर : बालोद में अवैध उत्खनन और परिवहन पर 03 हाइवा वाहन जब्त

                              बालोद में अवैध उत्खनन और परिवहन पर लगातार हो...

                              रायपुर : स्वस्थ बच्चे ही देश का मजबूत भविष्य – राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

                              कुपोषण के खिलाफ बलौदाबाजार की बड़ी पहल-सुपोषित बचपन अभियान...

                              Related Articles

                              Popular Categories