Thursday, February 19, 2026

              छत्तीसगढ़ : 10वीं-12वीं की 2 छात्राओं ने की आत्महत्या, दोनों 2-2 सब्जेक्ट में हो गई थी फेल, परिजन बोले- टेंशन में थी; बहुत समझाया

              Janjgir-Champa : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में 12वीं की छात्रा और बलरामपुर में 10वीं की छात्रा 2-2 विषयों में फेल होने के कारण फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि रिजल्ट आने के बाद से दोनों टेंशन में थी। सुबह परिजनों को लटकी लाश मिली। पूरा मामला नवागढ़ थाना क्षेत्र और रामानुजगंज थाना क्षेत्र का है।

              पहला मामला- जांजगीर-चांपा

              मिली जानकारी के मुताबिक सेंदरी गांव की छात्रा का नाम निशा मानिकपुरी है। सेंदरी शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में 12वीं की छात्रा थी। जब गुरुवार को निशा ने रिजल्ट चेक किया तो फिजिक्स और रसायन में फेल हो गई।

              छात्रा की लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।

              छात्रा की लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।

              चुनरी की रस्सी बनाकर पंखे से झूली छात्रा

              परिजनों ने बताया कि गुरुवार की परिवार के सभी सदस्य रात खाना खाकर अपने-अपने कमरे में सोने चले गए थे। निशा मानिकपुरी भी अपने कमरे में जाकर सो गई थी, लेकिन देर रात पंखे में चुनरी को रस्सी बनाकर झूल गई, जिससे उसकी मौत हो गई।

              छात्रा की मौत के बाद घर पर ग्रामीणों की लगी भीड़।

              छात्रा की मौत के बाद घर पर ग्रामीणों की लगी भीड़।

              फांसी पर लटकी मिली लाश

              परिजनों ने बताया कि सभी जब करीब 6 जब सो कर उठे तो निशा फांसी पर लटकी थी। परिजनों ने इसकी जानकारी पड़ोसियों और गांववालों को दी। जब गांव वाले पहुंचे तो पुलिस को सूचना दी गई।

              सेंदरी गांव में पुलिस मौके पर पहुंची।

              सेंदरी गांव में पुलिस मौके पर पहुंची।

              छात्रा की लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा

              मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जहां से छात्रा की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

              पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा खुलासा

              पुलिस ने कहा कि हर एंगल से मामले की तहकीकात की जा रही है। फिलहाल प्रथम दृष्टया फेल होना सामने आ रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद भी मामले का खुलासा हो सकेगा।

              दूसरा मामला- बलरामपुर

              बलरामपुर जिले के पुरषोत्तमपुर में दसवीं की परीक्षा में 2 विषयों में फेल होने से व्यथित छात्रा ने घर में फांसी लगा ली। रिजल्ट आने के बाद से छात्रा लगातार रो रही थी। परिजनों ने उसे समझाइश भी दी थी, लेकिन सुबह 9 बजे उसने आत्महत्या कर ली। घटना रामानुजगंज थाना क्षेत्र की है।

              पुरषोत्तमपुर में दसवीं की परीक्षा में 2 विषयों में फेल होने से व्यथित छात्रा ने घर में फांसी लगा ली।

              पुरषोत्तमपुर में दसवीं की परीक्षा में 2 विषयों में फेल होने से व्यथित छात्रा ने घर में फांसी लगा ली।

              जानकारी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा शुक्रवार को घोषित परीक्षा परिणाम में रामानुजगंज अंतर्गत पुरषोत्तमपुर निवासी छात्रा रेखा सिंह दो विषयों में पूरक आ गई थी। रेखा सिंह ने 600 नंबर में 316 नंबर प्राप्त किया था। 50 प्रतिशत से अधिक अंक लाने के बावजूद वह गणित और विज्ञान विषयों में पूरक आ गई।

              सुबह घर में लगा ली फांसी

              छात्रा के पिता मनोज सिंह ने बताया कि जब दसवीं का रिजल्ट आया तो बेटी टेंशन में थी रोने लगी। दो बहनों और एक भाई में वह सबसे छोटी थी। शनिवार सुबह रेखा अपनी बड़ी बहन के साथ थी। जब बड़ी बहन खाना बनाने में व्यस्त हुई तो रेखा सिंह दूसरे कमरे में चली गई और उसने फांसी लगा ली।

              पुरषोत्तमपुर निवासी छात्रा रेखा सिंह की फोटो।

              पुरषोत्तमपुर निवासी छात्रा रेखा सिंह की फोटो।

              थोड़ी देर बाद जब बड़ी बहन ने रेखा को आवाज दी तो उसका जवाब नहीं मिला। वह दूसरे कमरे में गई तो उसने रेखा सिंह को फांसी पर झूलता देखा। उसकी चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घर के अन्य सदस्य खेत में गए थे। परिजनों ने जब तक उसे देखा, उसकी मौत हो चुकी थी।

              बहुत समझाया, लेकिन उठा लिया खौफनाक कदम

              रेखा सिंह के पिता मनोज सिंह ने बताया कि रिजल्ट देखकर रेखा रो रही थी। परिवार ने उसे समझाया था कि वह दोबारा मेहनत कर पास हो जाएगी, लेकिन उसने खौफनाक कदम उठा लिया। रेखा सिंह कस्तूरबा गांधी छात्रावास रामानुजगंज में रहकर गर्ल्स स्कूल रामानुजगंज में पढ़ती थी। घटना से परिवार के सदस्य सदमे में हैं।


                              Hot this week

                              रायपुर : छत्तीसगढ़ में राज्यसभा की दो सीटों के लिए 16 मार्च को होगा मतदान

                              भारत निर्वाचन आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ सहित 10 राज्यों में...

                              रायपुर : आवास योजना में फर्जी भुगतान और अधूरे घर के आरोप तथ्यहीन

                              प्रशासन ने भौतिक सत्यापन के बाद जांच रिपोर्ट सौंपीरायपुर...

                              Related Articles

                              Popular Categories