Janjgir-Champa : कूलर बंद करने गई महिला की करंट से मौत, बटन दबाते ही लगा झटका, जमीन पर गिरी तो दोबारा नहीं उठी

              Janjgir-Champa: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में कूलर के करंट की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला कूलर बंद करने बटन दबा रही थी, तभी करंट की चपेट में आ गया। पूरा मामला अकलतरा थाना के पोड़ीदलहा गांव का है।

              मिली जानकारी के मुताबिक महिला शशि साहू 32 वर्ष की मौत हुई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

              महिला गिरी को दोबारा उठी नहीं

              बताया जा रहा है कि बुधवार की सुबह शशि साहू (32) सुबह करीबन 7 बजे घर में चल रहे कूलर को बंद करने गई हुई थी। कूलर को बंद करने के दौरान महिला बेहोश होकर गिरी, तो दोबारा नहीं उठी।

              डॉक्टर ने जांच बाद मृत घोषित किया

              परिजनों ने उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे हुए थे। जहां डॉक्टर ने जांच बाद मृत घोषित किया है। घटना की जानकारी अकलतरा थाना में दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।


                              Hot this week

                              रायपुर : छत्तीसगढ़ में विकसित होगी आधुनिक विज्ञान अधोसंरचना

                              साइंस सिटी, रीजनल साइंस सेंटर, एआई गैलरी और साइंस...

                              रायपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना से साकार हो रहा गरीब परिवारों के अपने घर का सपना

                              मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जरूरतमंदों को...

                              रायपुर : नियमित यूडीआईडी शिविर से दिव्यांगजनों को मिल रही

                              पहचान और अधिकारों तक आसान पहुंचरायपुर (BCC NEWS 24):...

                              Related Articles

                              Popular Categories