रायपुर : कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी व कर्मचारी सम्मानित

        • स्वतंत्रता दिवस में कार्य को मजबूती के साथ विस्तार करें: कलेक्टर डाॅ. सिंह

        रायपुर: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने आज उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी व कर्मचारियों को सम्मानित किया। साथ ही लोकसभा निर्वाचन प्रशिक्षण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कलेक्टर डाॅ. सिंह ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर कलेक्टर डाॅ. सिंह ने कहा कि आजादी का यह पर्व स्वतंत्रता सेनानियों की याद दिलाता है। जिनकी वजह से आज खुली हवा में सांस ले रहे है। पूर्वजों ने जान की बाजी लगाकर अपने रक्त से सींचा है। सभी अधिकारी व कर्मचारी अपने कार्याें का बेहतर तरीके से निर्वहन करें। यही हमारी राष्ट्रभक्ति है साथ ही देश की मजबूती भी इसी में है। देश के मूल नागरिकों तक उनका हक सुगमता के साथ पहुंचाना है। इस स्वतंत्रता दिवस में कार्य की क्षमता को मजबूती के साथ विस्तार करें।

        इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश को आगे बढ़ाने में मजबूती के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करें। जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप ने भी सभी अधिकारी व कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री कीर्तिमान सिंह राठौर, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती अभिलाषा पैंकरा समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।



                Hot this week

                रायपुर : गैर-आवासीय खेल अकादमी चयन ट्रायल : 144 खिलाड़ियों ने कराया पंजीयन

                पहले दिन खिलाड़ियों का पंजीयन, दस्तावेज, शारीरिक दक्षता और...

                रायपुर : आयुष्मान योजना में VERY HIGH RISK श्रेणी के 17 अस्पतालों की जांच

                राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के चिन्हांकन के आधार पर राज्य...

                Related Articles

                Popular Categories