रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर जल आवर्धन योजनाओं के लिए 132 करोड़ रुपए के प्रस्ताव को दी गई मंजूरी

              • स्वीकृत राशि से होंगे जल संरचनाओं में सुधार के काम, जल की गुणवत्ता और वितरण व्यवस्था होगी बेहतर
              • जल संकट दूर होने के साथ ही लोगों का स्वास्थ्य और जीवन स्तर भी होगा बेहतर

              रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर वित्त विभाग द्वारा विभिन्न नगरीय निकायों में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की जल आवर्धन योजनाओं के लिए 132 करोड़ रुपए से अधिक की  राशि स्वीकृत की गई है। मुख्यमंत्री श्री साय की पहल पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा निर्मित की जाने वाली जल आवर्धन योजनाओं से नगरीय निकायों में जल आपूर्ति प्रणाली को सुदृढ़ किया जाएगा, ताकि नागरिकों को नियमित रूप से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।  

              मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जल आवर्धन हेतु प्रस्तावित योजनाओं पर वित्त विभाग ने बलौदाबाजार जिले के भटगांव के लिए 14 करोड़ 66 लाख रुपए, सारंगढ़ के लिए 47 करोड़ 46 लाख रुपए, जांजगीर-चांपा जिले के चांपा के लिए 17 करोड़ 86 लाख रुपए और सारागांव के लिए तीन करोड़ 61 लाख रुपए, कांकेर जिले के चारामा के लिए 19 करोड़ 75 लाख रुपए, कोरबा जिले के कटघोरा के लिए 24 करोड़ 63 लाख रुपए तथा बीजापुर के लिए चार करोड़ 35 लाख रुपए की स्वीकृति दी है।

              जल आवर्धन योजनाओं से जलापूर्ति संरचना मजबूत होने से जल की गुणवत्ता और वितरण में सुधार होने के साथ ही जल संकट को कम करने में भी मदद मिलेगी। इसके साथ ही नागरिकों का स्वास्थ्य और जीवन स्तर भी बेहतर होगा। ये नई जल आवर्धन योजनाएं जल संसाधनों की उपलब्धता को सुनिश्चित करेंगी। साथ ही स्थानीय विकास और नागरिकों के स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होंगी।


                              Hot this week

                              रायपुर : मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान का 14वां चरण

                              बीजापुर के मिनागट्टा में 145 लोगों का स्वास्थ्य सर्वे,...

                              रायपुर : धड़कते दिल को मिला छत्तीसगढ़ का दुलार

                              प्रोजेक्ट धड़कन और चिरायु ने नारायणपुर की मासूम अनुष्का...

                              रायपुर : सुशासन में आधुनिक कृषि को बढ़ावा, कम लागत में बढ़ी उपज और गुणवत्ता

                              नैनो उर्वरक से बदली खेती की तस्वीर, किसान राममनोहर...

                              रायपुर : सोनहत एनीकट निर्माण के लिए 3.49 करोड़ रुपये स्वीकृत

                              120 हेक्टेयर में सिंचाई, भू-जल संवर्धन और पेयजल को मिलेगा...

                              Related Articles

                              Popular Categories