धमतरी: सड़क किनारे घूमते दिखा तेंदुआ, यात्रियों ने मोबाइल से बनाया VIDEO, इलाके में दहशत का माहौल, वन विभाग अलर्ट

            धमतरी: जिले के नगरी क्षेत्र में एक तेंदुआ जंगल से निकलकर सड़क पर आ गया। तेंदुए को सड़क किनारे घूमते देखा गया। कार में सवार यात्रियों ने इस दृश्य को अपने मोबाइल में कैद कर लिया।

            तेंदुए के अचानक सड़क पर आने से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भय की स्थिति है। सौभाग्य से घटना के समय सड़क पर पैदल यात्री नहीं थे, जिससे कोई हादसा नहीं हुआ।

            वन विभाग से इस मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की जा रही है। विभाग से अपील की जा रही है कि तेंदुए को पकड़कर सुरक्षित जंगल में छोड़े, ताकि आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

            दरसअल, धमतरी जिला का नगरी इलाका क्षेत्र वन से घिरा हुआ है। यहां जंगल इलाके में जंगली जानवर बड़ी संख्या में है। इस इलाके में रहने वाले और राहगीर शाम होते ही दहशत में आना जाना करते हैं।

            इसी के चलते एक बार फिर इस इलाके में तेंदुआ जंगल से बाहर नजर आया है। नगरी क्षेत्र में तेंदुआ, भालू सहित अन्य वन्यप्राणी दिखाई देते रहते है। आए दिन वन्यप्राणियों के द्वारा लोगों के ऊपर हमला करने की घटना भी सामने आते रहती है।

            नगरी क्षेत्र के अरसीकन्हार, लिलांज के बीच सड़क किनारे तेंदुआ विचरण करते दिखाई दिया। जो शिकार के तलाश में जंगल से बाहर आया था। सड़क किनारे तेंदुआ दिखाई देने के बाद वन विभाग ने लोगों को रात में सावधानी के साथ सफर करने की अपील की है। ताकि किसी तरह की जनहानि न हो।


                          Hot this week

                          रायपुर : जांजगीर चांपा में जिला स्तरीय युवा महोत्सव में युवाओं ने बिखेरी प्रतिभा की चमक

                          सांसद कमलेश जांगड़े हुईं शामिल, लोकनृत्य, लोकगीत, चित्रकला सहित...

                          रायपुर : पटवारियों को हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने का अल्टीमेटम

                          संभाग के सभी 819 पटवारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण...

                          Related Articles

                          Popular Categories