KORBA : सुशासन तिहार 2025 के तहत लाफा में समाधान शिविर हुआ सम्पन्न

              • 4310 में से 4310 आवेदनों का किया गया निराकरण

              कोरबा (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेशभर में आयोजित सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत 19 मई को शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला, लाफा पाली में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लाफा क्लस्टर की 08 ग्राम पंचायतों से प्राप्त 4310 आवेदन में से सभी आवेदनों का निराकरण की जानकारी दी गई। अधिकारियों द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने सुशासन तिहार को जनकल्याण की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण पहल बताते हुए जनता से इसका अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की।
              अनुविभागीय अधिकारी सीमा पात्रे ने राज्य सरकार की नीतियों व सुशासन की भावना को विस्तार से बताया। इस अवसर पर जनपद सदस्य श्रीमती सुष्वमिता जगत, श्री अंशुल सिंह कंवर, श्री उत्तम सिंह, श्री धर्मेन्द्रकुमार राज, सहित क्षेत्र के सरपंचगण, जनप्रतिनिधि, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पाली श्री भूपेन्द्र सोनवानी, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।


                              Hot this week

                              रायपुर : पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती से भेंट कर वनमंत्री केदार कश्यप ने किया सम्मानित

                              जनजातीय संस्कृति संरक्षण और महिला सशक्तिकरण में योगदान को...

                              रायपुर : सारंगढ़-बिलाईगढ़ : दो माह में कायाकल्प

                              दो माह में बदली सरकारी अस्पतालों की सूरत, स्वास्थ्य...

                              रायपुर : मीडिया प्रोफेशनल्स के लिए जीवन को संतुलित करने का सशक्त माध्यम है योग – कुलपति प्रो. मनोज दयाल

                              कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर...

                              रायपुर : योग केवल व्यायाम नहीं, तन-मन का संपूर्ण विज्ञान – डॉ. वर्णिका शर्मा

                              ’नगर पंचायत सरिया में आयोजित 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस...

                              Related Articles

                              Popular Categories