कोरबा: कांग्रेस नेता का सिर फूटा, खेत विवाद को लेकर डंडे से हमला, अधिया में देने पर गाली-गलौज कर मारा

        कोरबा: जिले में खेत विवाद को लेकर कांग्रेस नेता पर हमला हुआ है। सिरमिना गांव में 24 जून की सुबह अमृतलाल ताम्रकार (66 साल) अपने खेत की जुताई करने गए थे। तभी नवापारा के रहने वाले परदेशी राऊत ने अमृतलाल को रोक लिया।

        उन्होंने खेत को जमालू राऊत को अधिया में देने का विरोध किया। इसके बाद परदेशी ने अमृतलाल को गालियां दीं और डंडे से उनके सिर और बाएं हाथ पर वार कर दिया। मामला पसान थाना क्षेत्र का है।

        मौके पर मौजूद दीनदयाल रावत और अमृतलाल के पुत्र मुकेश ताम्रकार ने बीच-बचाव किया। हमले में अमृतलाल के सिर में गंभीर चोट आई। उनके हाथ की उंगली और कलाई में भी चोटें आईं।

        अमृतलाल ताम्रकार के सिर से खून बह रहा था।

        अमृतलाल ताम्रकार के सिर से खून बह रहा था।

        जिला अस्पताल रेफर

        घायल अमृतलाल ने कोरबी पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई। चौकी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक सुरेश कुमार जोगी ने उन्हें पोड़ी उपरोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। वहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

        दोनों गुटों में तनाव की स्थिति

        पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की। परदेशी राऊत ने भी पुलिस चौकी में मारपीट की शिकायत दी। पुलिस ने परदेशी राऊत के खिलाफ धारा 296, 351(3), 115(2) बी एन एस के तहत मामला दर्ज किया है। घटना के बाद दोनों गुटों में तनाव की स्थिति बनी हुई है।



                Hot this week

                न्यूयॉर्क: इजराइली PM का UN में बायकॉट, नेतन्याहू के भाषण से पहले 75 देशों के डिप्लोमेट्स बाहर चले गए

                न्यूयॉर्क: इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को संयुक्त...

                रायपुर : विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में रियल एस्टेट सेक्टर की होगी अहम भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

                मुख्यमंत्री क्रेडाई छत्तीसगढ़ स्टेटकॉन-2026 ‘बिल्डिंग विकसित छत्तीसगढ़’ कार्यक्रम में...

                Related Articles

                Popular Categories