KORBA : बंद ऋतु में वैधानिक मत्स्याखेट रोकने मछली पालन विभाग द्वारा किया जा रहा औचक निरीक्षण

              कोरबा (BCC NEWS 24): मछली पालन विभाग द्वारा जिले में शासन द्वारा घोषित बंद ऋतु 16 जून से 15 अगस्त तक में मत्स्याखेट पर प्रतिबंध है। सहायक संचालक मत्स्य विभाग ने बताया कि अवैधानिक मत्स्याखेट रोकने मछली पालन विभाग द्वारा मंगलवार को हसेदव नदी के जामकछार, घोंसरा, गड़रा (मिडियाकछार) एवं बांगो जलाशय के एतमानगर क्षेत्र में औचक छापेमारी किया गया। इस दौरान गड़रा (मिडियाकछार) में मत्स्याखेट में लगे मछुआरे जाल छोड़कर भागे, जामकछार (पठानघाट) एवं घोंसरा के स्थानीय मछुवारों को चेतावनी दी गई। अवैधानिक मत्स्याखेट किये जाने पर सख्त कार्यवाही की जायेगी। मंगलवार को दिनभर विभाग की टीम अलग-अलग जगहों पर छापामारी कार्यवाही करते रहे। यह कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने प्रतिबंधित अवधि में नदी-नाले एवं जलाशय में मत्स्याखेट ना करने का आग्रह किया है।


                              Hot this week

                              रायपुर : टपकती छत से पक्के आशियाने तक पहुंची गोदावरी की जिंदगी

                              प्रधानमंत्री आवास योजना ने फरहदा की जरूरतमंद परिवार की...

                              रायपुर : आदि सेवा केंद्रों में 13 से 15 अगस्त तक होगी जनसुनवाई

                              जन शिकायतों के त्वरित निराकरण और पात्र हितग्राहियों को...

                              Related Articles

                              Popular Categories