KORBA : 12वीं भूगोल व भौतिक शास्त्र विषय का परीक्षा हुआ सम्पन्न

          कुल 6229 विद्यार्थी परीक्षा में हुए शामिल

          कोरबा (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा संचालित परीक्षा वर्ष 2026 के अंतर्गत 12वीं बोर्ड की परीक्षा आज से प्रारंभ हो गया है। जिले में परीक्षा के दौरान अनुचित साधनों पर नियंत्रण लगाने हेतु शिक्षा विभाग द्वारा जिला स्तरीय निरीक्षण दल का गठन कर परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है। 20 फरवरी 2026 को 12वीं हायर सेकेडंरी स्कूल के भूगोल/भौतिक शास्त्र विषय का परीक्षा संपन्न हुआ। उक्त विषयों की परीक्षा हेतु दोनो विषयों के कुल 6291 दर्ज बच्चों में से 6229 विद्यार्थी उपस्थित एवं 62 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। भौतिक विषय अंतर्गत कुल दर्ज 3696 छात्रों में से 3675 छात्र परीक्षा में शामिल हुए एवं 21 अनुपस्थित रहे , भूगोल विषय के दर्ज 2595 छात्रों में से 2554 छात्र परीक्षा में उपस्थित एवं 41 अनुपस्थित रहे।

          उक्त परीक्षा हेतु गठित जिला स्तरीय निरीक्षण दल द्वारा विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। जिसके अंतर्गत दल क्रमांक 01 द्वारा सेजेस जमनीपाली, वि.गृ.क्र.2 दर्री,  सेजेस छूरी, आदर्श कटघोरा, सेजेस बालक कटघोरा, कन्या कटघोरा का निरीक्षण किया। इसी प्रकार दल क्र. 03 द्वारा निर्मला कोसाबाड़ी, शासकीय प्रयास, पी.डब्लू.डी. रामपुर, आदर्श बालको, कन्या बालको, बालक बालको,  दल क्रमांक 04 द्वारा शा.उ.मा.वि. कनकी, शा.उ.मा.वि. कुदुरमाल, शा.उ.मा.वि. उरगा, शा.उ.मा.वि. सरगबुंदिया, दल क्रमांक 05 द्वारा शा.उ.मा.वि. रजगामार, शा.उ.मा.वि. कोरकोमा,  सेजेस मदनपुर सहित कुल 19 परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। जिसमें सभी परीक्षा केंद्रों में शांतिपूर्वक परीक्षा संचालित हुआ एवं एक भी नकल प्रकरण नहीं रहा।



                    Hot this week

                    कोरबा : BALCO टाउनशिप, बदलते परिवेश में बेहतर जीवन की नई राह

                    बालकोनगर (BCC NEWS 24): एक औद्योगिक टाउनशिप केवल आवास...

                    KORBA : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के विभिन्न पदों की अंतिम वरीयता सूची जारी

                    आपत्ति 07 सितंबर तककोरबा (BCC NEWS 24): कार्यालय मुख्य...

                    Related Articles

                    Popular Categories