रायपुर : भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के तहत 25 मार्च को राशि वितरण कार्यक्रम

              जिला मुख्यालय में मंत्री दयालदास बघेल होंगे मुख्य अतिथि

              रायपुर (BCC NEWS 24): दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को राशि वितरण के लिए बेमेतरा जिला प्रशासन द्वारा 25 मार्च को कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 25 मार्च को प्रातः 11 बजे से संबंधित जनपद पंचायतों के सभा कक्ष में आयोजित किया जाएगा। जारी आदेश के अनुसार कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं तथा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को अपने-अपने क्षेत्र में नोडल अधिकारी तथा तहसील स्तर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत एवं नगरीय निकायों के अधिकारियों को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है

              कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री दयालदास बघेल होंगे, जबकि विशेष अतिथि के रूप में बेमेतरा विधायक श्री दीपेश साहू और साजा विधायक श्री ईश्वर साहू उपस्थित रहेंगे। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ रजककार विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री प्रहलाद रजक, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कल्पना योगेश तिवारी, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हेमा दिवाकर, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्री विजय सिन्हा तथा  जिलाध्यक्ष श्री अजय साहू सहित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में यह कार्यक्रम संपन्न होगा

              जारी आदेश के अनुसार, कार्यक्रम के सफल संचालन और प्रभावी क्रियान्वयन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। कार्यक्रम के सुचारू संचालन के लिए जिले के सभी अनुभागीय अधिकारी (राजस्व) को अपने-अपने क्षेत्र में नोडल अधिकारी बनाया गया है। वहीं तहसील स्तर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत एवं संबंधित नगरीय निकाय के अधिकारियों को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिला प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे आपसी समन्वय स्थापित करते हुए कार्यक्रम का सफल आयोजन सुनिश्चित करें। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि उक्त निर्देश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। जिला प्रशासन के इस निर्णय से भूमिहीन कृषि मजदूरों को योजना का लाभ समय पर उपलब्ध कराया जाएगा और उन्हें आर्थिक सहायता प्राप्त होगी।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories