पंजाब: बठिंडा के स्कूल में महिला टीचर के साथ छेड़छाड़, सीनियर टीचर बहाने से लैब में ले गया, दोनों गालों पर किस किया, प्राइवेट पार्ट्स छुए; अंजाम भुगतने की धमकी दी

        पंजाब: बठिंडा के एक सरकारी स्कूल में महिला टीचर ने अपने सीनियर टीचर पर छेड़खानी के आरोप लगाकर केस दर्ज कराया है। लेडी टीचर का आरोप है कि उसे बहाने से टीचर लैब में ले गया और उसके दोनों गालों पर किस किया। जब वह रोने लगी तो आरोपी ने उसके प्राइवेट पार्ट्स को छुआ।

        महिला का आरोप है कि वह टीचर से छूटकर भागने लगी तो आरोपी ने उसे अंजाम भुगतने की धमकी दी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

        महिला टीचर का कहना है कि आरोपी स्कूल में उससे सीनियर है। उसने घटना के बारे में पहले स्कूल में साथी महिला टीचरों और परिजन को बताया था। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी।

        पीड़ित लेडी टीचर ने वारदात की ये जानकारी दी…

        • साल 2018 से स्कूल में पढ़ा रही: महिला टीचर ने थाना मोड़ मंडी पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसकी नियुक्ति जुलाई 2018 में साइंस टीचर के तौर पर हुई। स्कूल में साइंस लैब का काम चल रहा है। लैब में कुछ शेल्फ वगैरह ठीक से बंद नहीं हो रहे थे। इस काम को करवाने के लिए एक कमेटी बनाई गई। महिला टीचर उसकी कमेटी की मेंबर है। साथ ही मोड़ मंडी का रहने वाला आरोपी टीचर भी कमेटी मेंबर है। वह स्कूल में मैथ टीचर है।
        • शेल्फ ठीक करवाने की बात आरोपी टीचर से कही: महिला ने पुलिस को बताया है कि उसने आरोपी सीनियर मैथ टीचर को बताया कि शेल्फ ठीक से बंद नहीं हो रहे हैं। इस पर आरोपी टीचर बोला- चलो, चलकर देखते हैं।
        • शेल्फ ठीक करवाने के बहाने ले गया लैब: महिला ने कहा- मैं भी उसके साथ साइंस लैब चली गई। वहां जाकर आरोपी टीचर मुझसे कहने लगा कि शेल्फ ठीक हो जाएंगी, लेकिन तुमने पार्टी नहीं की। मैंने कहा कि कल मैं मिठाई लाई थी और सारे स्टाफ को खिलाई थी। आप थे नहीं, इसलिए आपको नहीं मिल पाई।
        • बहाने से बात की, फिर जबरदस्ती पकड़ा: महिला ने बताया- इसके बाद आरोपी टीचर मेरे पास आने लगा तो मैं पीछे हट गई। अचानक मेरा हाथ पकड़कर उसने मुझे अपनी ओर खींच लिया। अपना हाथ मेरे गले में डाला और पूरी ताकत से मेरा गला दबाया। मेरे दाहिने गाल पर किस किया। जब मैंने खुद को छुड़ाने की कोशिश की, तो टीचर ने जबरदस्ती मेरे बाएं गाल पर किस किया और कहने लगा कि मेरी पार्टी हो गई।
        • मुंह दबाकर शुरू की हरकत: महिला का कहना है- अचानक हुई इस घटना से मैं सहम गई और मुझे रोना आ गया। मुझे रोता देखा आरोपी टीचर ने तुरंत मेरे मुंह पर हाथ रख दिया। आवाज न निकले, इसके लिए उसने मेरे मुंह को कसकर दबा दिया। इसके बाद उसने दोनों हाथों से मेरे कंधे पकड़कर मेरे साथ गंदी हरकतें करना शुरू कर दिया।
        • किसी तरह चंगुल से बची: पीड़ित टीचर ने कहा- अचानक आरोपी टीचर की हरकत से मैं समझ नहीं पा रही थी कि क्या करूं। मैंने हिम्मत जुटाकर किसी तरह खुद को छुड़ाया। फिर तेजी से लैब से भागने लगी। तब टीचर ने मुझे धमकी दी। उसका कहना था कि इसके बारे में अगर किसी को बताया तो मुझे बुरा अंजाम भुगतना पड़ेगा।

        पहले महिला स्टाफ को बताया

        महिला टीचर ने बताया कि वह तेजी से भागकर लैब से बाहर आ गई। उसने कहा- मैं इतना डर गई कि किसी को बताने की हिम्मत नहीं कर सकी। काफी सहमी हुई कमरे में बैठ गई। बार-बार रोना आ रहा था। मुझे उदास और रोता देख कुछ महिला स्टाफ मुझसे कारण पूछने लगीं। मैंने रोते हुए उन्हें पूरी कहानी बता दी।

        परिजन को बताया, फिर पुलिस में शिकायत

        महिला टीचर ने कहा कि उसने अपने परिवार को फोन पर घटना के बारे में बताया। यह सुनकर परिजन स्कूल आए। फिर सभी पुलिस स्टेशन पहुंचे। वहां घटना के बारे में पुलिस को बताया, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया।

        थाना मोड़ मंडी प्रभारी तरनदीप सिंह जानकारी देते हुए।

        थाना मोड़ मंडी प्रभारी तरनदीप सिंह जानकारी देते हुए।

        थाना प्रभारी बोले- जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करेंगे

        थाना मोड़ मंडी प्रभारी तरनदीप सिंह ने बताया है लेडी टीचर ने शिकायत दर्ज कराई है। उसके साथ सहकर्मी टीचर ने छेड़खानी की। उसकी शिकायत पर आरोपी टीचर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर ली है। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई है। अभी आरोपी फरार है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।



                Hot this week

                रायपुर : अवैध रेत एवं खनिज परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 3 हाईवा और 5 ट्रैक्टर जब्त

                बम्हनीडीह, बिर्रा और शिवरीनारायण क्षेत्र में संयुक्त जांच, 8...

                रायपुर : गणपति बप्पा की मिट्टी की प्रतिमा बनाकर बस्तर की महिलाओं ने हुनर से कमाए 1.80 लाख रुपए

                गणेश चतुर्थी पर 52 पर्यावरण-अनुकूल गणेश प्रतिमाएं बनाकर स्व-सहायता...

                रायपुर : धरमजयगढ़ में बाजार अधोसंरचना को मिलेगा नया विस्तार

                मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में विकास कार्यों...

                Related Articles

                Popular Categories