कोरबा: मड़वारानी के पास रेलवे ट्रैक किनारे मिला युवक का शव, चलती ट्रेन में खंभे से टकराने की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

              कोरबा: जिले में शनिवार सुबह उरगा थाना क्षेत्र के मड़वारानी केबिन के पास रेलवे ट्रैक किनारे एक युवक का शव मिला। शव रेलवे के बिजली खंभे के तार से लिपटा हुआ था, जिससे आशंका जताई जा रही है कि चलती ट्रेन में खंभे से टकराने के कारण यह हादसा हुआ होगा। स्टेशन मास्टर की सूचना पर उरगा पुलिस और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची।

              पुलिस के अनुसार, यह घटना देर रात की है। जांच में यह संभावना व्यक्त की गई है कि युवक रात के समय किसी यात्री ट्रेन के गेट पर खड़ा था और संतुलन बिगड़ने पर वह खंभे से टकरा गया।

              पुलिस युवक की पहचान और मामले की जांच में जुटी

              मृतक युवक की उम्र लगभग 24 साल बताई जा रही है। उसने काले रंग का लोअर, टी-शर्ट और जूते पहने हुए थे। उरगा थाना प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

              अभी तक युवक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के गांवों में मुनादी कराने के साथ-साथ व्हाट्सएप ग्रुपों के माध्यम से मृतक की पहचान कराने में जुटी है। शव के पास से कोई पहचान पत्र या दस्तावेज नहीं मिला है। थाना प्रभारी ने कहा कि पहचान होने के बाद ही मृतक की पूरी जानकारी मिल सकेगी।

              रेलवे पुलिस भी पड़ताल में लगी

              पुलिस को आशंका है कि यह घटना रात में गुजरने वाली किसी यात्री ट्रेन में हुई है। अक्सर यात्री गर्मी या भीड़ के कारण ट्रेन के गेट पर खड़े होकर यात्रा करते हैं, जिससे ऐसे हादसे होते हैं। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। रेलवे पुलिस भी अपने स्तर पर मामले की पड़ताल कर रही है।


                              Hot this week

                              रायपुर : आवास मेला-2025 के लक्की ड्रॉ विजेताओं की घोषणा 22 जून को

                              आवास मेला-2025 में संपत्ति खरीदने वाले हितग्राहियों को कार...

                              Related Articles

                              Popular Categories