BIG NEWS: ईरान की चेतावनी- US ठिकाने और जहाज निशाने पर, अमेरिका को 14-पॉइंट के प्रस्ताव पर जवाब का इंतजार, ईरान बोला- समय से फैसला लेंगे

          तेहरान/वॉशिंगटन डीसी: ईरान के इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स यानी IRGC ने अमेरिका को कड़ी चेतावनी दी है। IRGC के नौसेना कमांड ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि अगर फारस की खाड़ी या होर्मुज स्ट्रेट में ईरानी तेल टैंकरों और व्यापारिक जहाजों पर फिर हमला हुआ, तो अमेरिकी ठिकानों और सैन्य जहाजों पर भारी हमला किया जाएगा।

          इसके बाद IRGC की एयरोस्पेस फोर्स ने अलग पोस्ट में दावा किया कि हमारी मिसाइलें और ड्रोन पहले ही अमेरिकी ठिकानों और दुश्मन जहाजों पर लॉक हो चुके हैं और अब सिर्फ हमला करने के आदेश का इंतजार है।

          वहीं, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका ने 14 पॉइंट वाला ड्राफ्ट तैयार किया है, जिस पर ईरान के जवाब का इंतजार है। राष्ट्रपति ट्रम्प ने पहले पत्रकारों से बाद करते हुए कहा था कि शनिवार सुबह (भारतीय समयानुसार) तक जवाब मिलने की उम्मीद है।

          हालांकि, ईरान का जवाब अब तक नहीं आया है। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघई ने कहा है कि अमेरिकी प्रस्ताव अभी समीक्षा के दौर में है और सही समय पर इसका जवाब दिया जाएगा। हम अमेरिका की समय सीमा नहीं मानते। ईरान अपना काम अपने तरीके से करेगा।

          तेहरान में एक महिला अमेरिका विरोधी बिलबोर्ड के आगे ईरानी झंडा लहरानी हुई। बिलबोर्ड में राष्ट्रपति ट्रम्प की मूंछ को र्मुज स्ट्रेट के रूप में दर्शाया गया है।

          पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स

          1. अमेरिका-ईरान में फिर बातचीत की तैयारी: अगले हफ्ते इस्लामाबाद में दोनों देशों के बीच नई वार्ता हो सकती है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका ने 14 पॉइंट वाला ड्राफ्ट दिया है।
          2. होर्मुज स्ट्रेट पर तनाव बरकरार: ईरान ने चेतावनी दी कि अगर अमेरिका ने फिर दखल दिया तो जंग दोबारा शुरू हो सकती है। वहीं अमेरिका ने दावा किया कि उसने 70 से ज्यादा जहाजों को ईरानी बंदरगाहों तक पहुंचने से रोका।
          3. लेबनान में इजराइली हमले तेज: दक्षिणी लेबनान में इजराइल के हवाई और ड्रोन हमलों में एक दिन में 39 लोगों की मौत हुई। कई रिहायशी इमारतें निशाना बनीं और हिजबुल्लाह ने भी इजराइल पर ड्रोन व रॉकेट हमलों का दावा किया।
          4. होर्मुज संकट से तेल महंगा: तनाव बढ़ने के बाद ब्रेंट क्रूड 103 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया। UN और एक्सपर्ट्स ने चेतावनी दी कि इससे खाद्य पदार्थ, ईंधन और आयातित सामान महंगे हो सकते हैं, खासकर दक्षिण एशिया में।
          5. इजराइल-लेबनान शांति वार्ता की नई तारीख तय: अमेरिका की मध्यस्थता में 14-15 मई को इजराइल और लेबनान के बीच नई बातचीत होगी। इसमें सीमा विवाद, पुनर्निर्माण और हिजबुल्लाह के हथियारों जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी।


                    Hot this week

                    रायपुर : 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ 18 अगस्त को

                    केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू होंगे मुख्य अतिथि, प्रदेश...

                    रायपुर : स्वच्छता के प्रति आदिम जाति विभाग का उल्लेखनीय पहल

                    प्रमुख सचिव बोरा ने कंटेनर में खाली बोतल डालकर लोगों...

                    रायपुर : अपनी माटी और खेती-किसानी से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आत्मीय जुड़ाव

                    गृहग्राम बगिया में सुबह-सुबह खेत पहुंचे मुख्यमंत्री, बैलों के...

                    Related Articles

                    Popular Categories