रायपुर : सुशासन तिहार 2026 : शिविर में मौके पर बना आयुष्मान कार्ड, हितग्राही को मिली तत्काल राहत

          ग्रामीणों को एक ही स्थान पर मिल रहा योजनाओं का लाभ

          रायपुर (BCC NEWS 24): मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में आयोजित सुशासन तिहार 2026 के तहत लगाए जा रहे जनसमस्या निवारण शिविर आम नागरिकों के लिए राहत और समाधान का माध्यम बन रहे हैं। शिविरों में लोगों की समस्याओं का मौके पर निराकरण करते हुए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है।

          इसी कड़ी में बलरामपुर जिले के विकासखंड रामचन्द्रपुर अंतर्गत ग्राम कामेश्वरनगर में आयोजित शिविर में पचावल निवासी श्री अनिल सिंह को तत्काल आयुष्मान कार्ड बनाकर दिया गया। उन्होंने शिविर में पहुंचकर आयुष्मान कार्ड बनवाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया, जिस पर अधिकारियों द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर मौके पर ही कार्ड जारी कर उन्हें सौंप दिया गया। आयुष्मान कार्ड प्राप्त होने पर श्री अनिल सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अब उन्हें प्रतिवर्ष 5 लाख रुपये तक के निःशुल्क उपचार की सुविधा मिल सकेगी, जिससे आर्थिक रूप से बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने शासन और जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया।

          प्रदेशभर में आयोजित शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर शासन की योजनाओं की जानकारी दी जा रही है तथा पात्र हितग्राहियों को तत्काल लाभान्वित किया जा रहा है। शिविरों में स्वास्थ्य, राशन कार्ड, पेंशन, आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र सहित अन्य आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित ये शिविर ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों के लिए बेहद उपयोगी साबित हो रहे हैं। एक ही स्थान पर विभिन्न योजनाओं और सेवाओं का लाभ मिलने से लोगों को सहूलियत मिल रही है तथा शासन के प्रति विश्वास भी मजबूत हो रहा है।



                      Hot this week

                      Related Articles

                      Popular Categories