KORBA : निर्माणाधीन सड़कों का कलेक्टर ने किया स्थल निरीक्षण

              हर 15 दिन में मरम्मत कर सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के निर्देश

              ध्यानचंद चौक से बजरंग चौक एवं रिसदा से रिसदी चौक तक निर्माण कार्य की गुणवत्ता और गति पर दिया जोर

              ढेंगुरनाला-बेलगिरी पुल का भी किया निरीक्षण

              कोरबा (BCC NEWS 24): जिले में सड़क अधोसंरचना को बेहतर बनाने और आम नागरिकों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आज ध्यानचंद चौक से रूमगरा होते हुए बालको के बजरंग चौक तथा रिसदा चौक से रिसदी चौक तक निर्माणाधीन सड़क का पैदल निरीक्षण कर कार्य की प्रगति, गुणवत्ता एवं वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री दुदावत ने सड़क पर उतरकर निर्माण कार्य का बारीकी से अवलोकन किया तथा हाल ही में हुई बारिश के कारण प्रभावित हुए हिस्सों का निरीक्षण किया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य पूर्ण होने तक आम नागरिकों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। इसके लिए सड़क की स्थिति का नियमित निरीक्षण करते हुए प्रत्येक 15 दिन में आवश्यक मरम्मत कर आवागमन को सुचारु बनाए रखा जाए, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

              कलेक्टर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि ध्यानचंद चौक से रिसदी चौक तक लगभग 5.74 किलोमीटर लंबी निर्माणाधीन सीसी सड़क का कार्य निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप एवं तय समय-सीमा में पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा और कार्य में तेजी लाते हुए इसे शीघ्र पूरा किया जाए।
              निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने ढेंगुरनाला-बेलगिरी पुल का भी अवलोकन किया। पुल की वर्तमान स्थिति एवं आवश्यक मरम्मत कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने आवागमन प्रभावित न हो, इसके लिए प्रस्तावित रपटा निर्माण एवं परिवर्तित मार्ग का भी निरीक्षण किया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को वैकल्पिक मार्ग के निर्माण के लिए शीघ्र विस्तृत प्राक्कलन (एस्टीमेट) तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए, ताकि आवश्यक स्वीकृति के बाद कार्य प्रारंभ किया जा सके।

              उल्लेखनीय है कि ध्यानचंद चौक से बालको के बजरंग चौक तथा रिसदा से रिसदी चौक तक कुल 5.74 किलोमीटर सड़क को टू-लेन सीसी सड़क के रूप में विकसित करने के लिए जिला खनिज न्यास (डीएमएफ) मद से लगभग 29 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। सड़क निर्माण का कार्य वर्तमान में प्रगति पर है। वहीं ढेंगुरनाला एवं बेलगिरी पुल के मरम्मत कार्य के लिए भी कार्यादेश जारी किया जा चुका है और शीघ्र ही कार्य प्रारंभ किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त श्री आशुतोष पांडेय, अपर कलेक्टर श्री देवेंद्र पटेल, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री जी.आर. जांगड़े, एसडीओ श्री द्विवेदी सहित नगर निगम एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।


                              Hot this week

                              KORBA : तहसील कार्यालय बरपाली के सहायक ग्रेड-03 घनश्याम सिंह कंवर निलंबित

                              नकल शाखा में लापरवाही एवं समय पर नकल उपलब्ध...

                              कोरबा : BALCO ने ऐश डाइक में किया आपातकालीन मॉक ड्रिल का आयोजन

                              बालकोनगर (BCC NEWS 24): भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको)...

                              Related Articles

                              Popular Categories