रायपुर : वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में कांस्य पदक विजेता बिंदियारानी देवी को दी बधाई

              रायपुर (BCC NEWS 24): वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने राष्ट्रमंडल खेल 2026  (CWG 2026) में महिला 58 किलोग्राम भारोत्तोलन स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर भारत की होनहार खिलाड़ी बिंदियारानी देवी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि बिंदियारानी देवी ने अपने शानदार प्रदर्शन, अथक परिश्रम और दृढ़ संकल्प के बल पर भारत के लिए एक और गौरवपूर्ण उपलब्धि अर्जित की है। राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीतकर उन्होंने पूरे देश का मान बढ़ाया है उन्होंने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों का निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन देश की खेल प्रतिभा, अनुशासन और समर्पण का परिचायक है। बिंदियारानी देवी की यह सफलता देशभर के युवा खिलाड़ियों, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणादायी है और उन्हें अपने सपनों को साकार करने का उत्साह प्रदान करेगी। वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने कहा कि समस्त देशवासियों को बिंदियारानी देवी की इस उपलब्धि पर गर्व है। उन्होंने इस शानदार सफलता के लिए उन्हें पुनः हार्दिक बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य एवं आगामी प्रतियोगिताओं के लिए अनंत शुभकामनाएं दीं।


                              Hot this week

                              रायपुर : विकास का कोई विकल्प नहींः मंत्री टंक राम वर्मा

                              टंडवा में वर्षों पुरानी मांग पूरीः 8 करोड़ रुपये...

                              रायपुर : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 बनी उम्मीद की किरण

                              त्वरित कार्यवाही से मिली पीएम आवास का लंबित किस्त...

                              रायपुर : बदलते बस्तर का संदेश लेकर दिल्ली रवाना हुआ बस्तर का प्रतिनिधिमंडल

                              राष्ट्रपति से करेंगे मुलाकात, बस्तर की समृद्ध जनजातीय संस्कृति से...

                              Related Articles

                              Popular Categories