रायपुर : हर घर तिरंगा अभियान : गरियाबंद जिले में नागरिकों में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान, देशभक्ति की भावना और स्वच्छता के प्रति जागरूकता चलेगा अभियान

              रायपुर (BCC NEWS 24): प्रदेश में हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता की थीम पर आयोजित हर घर तिरंगा अभियान के तहत गरियाबंद जिले में भी नागरिकों को राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान, देशभक्ति की भावना और स्वच्छता के प्रति जागरूकता किया जाएगा। जिलेे के कलेक्टर श्री बीएस उइके ने इसके लिए कार्यक्रम का आयोजन 17 अगस्त  तक तीन चरणों में किए जाने बात कही है। उन्होंने बताया कि अभियान की थीम हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता, स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग रखी गई है। इस कार्यक्रम के माध्यम से नागरिकों में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान, देशभक्ति की भावना और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।

              उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत 11 अगस्त को महाविद्यालय, नगरीय निकाय एवं ग्राम पंचायतांे में वंदे मातरम थीम पर तिरंगा रंगोली का प्रदर्शन किया जाएगा। इसी प्रकार 12 अगस्त को तिरंगा रैली तथा 13 अगस्त को तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। तिरंगा यात्रा ग्राम पंचायत एवं नगरीय निकाय स्तर पर निकाली जाएगी। इस दौरान देशभक्ति गीत, नारों एवं राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 14 अगस्त को जिला, विकासखंड एवं नगरीय निकाय स्तर पर तिरंगा दौड़ एवं मैराथन का आयोजन किया जाएगा। इसमें विभिन्न संस्थाओं एवं आम नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। इसी दिन तिरंगा कैनवास कार्यक्रम भी होगा, जिसमें प्रतिभागी तिरंगे से संबंधित संदेश एवं जय हिंद लिख सकेंगे। कैनवास पर बनाए जाने वाले राष्ट्रीय ध्वज का अनुपात 3:2 रखा जाएगा।

              15 अगस्त को तिरंगा प्रतिज्ञा, तिरंगा सेल्फी एवं तिरंगा सम्मान कार्यक्रम आयोजित होंगे। तिरंगा सेल्फी को हर घर तिरंगा वेबसाइट पर प्रमाण-पत्र के साथ साझा करने तथा सोशल मीडिया पर हैशटैग हर घर तिरंगा और हैशटैग एचजीटी का उपयोग करने की अपील की गई है। इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानियों, वीरों एवं शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। 16 अगस्त को तिरंगा मेला आयोजित किया जाएगा, जिसमें स्थानीय कारीगरों एवं उनके उत्पादों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। अभियान के अंतिम दिन 17 अगस्त को “हर घर तिरंगा और यह भारत” विषय पर विशेष प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी।


                              Hot this week

                              Related Articles

                              Popular Categories