रायपुर : सेवा सेतु से आसान हुआ विवाह पंजीयन, आवेदन करने के चार दिन में ही नवविवाहित दम्पति को मिला प्रमाण-पत्र

            रायपुर (BCC NEWS 24): विवाह पंजीयन की प्रक्रिया को सेवा सेतु पोर्टल ने सरल और सुविधाजनक बना दिया है। खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिले के ग्राम ठाकुरटोला निवासी नवविवाहित युगल दम्पति का विवाह पंजीयन आवेदन करने के महज चार दिन बाद अनुमोदित हो गया। ऑनलाइन आवेदन से प्रमाण-पत्र प्राप्त करने तक की यह प्रक्रिया नागरिक सेवाओं में डिजिटल व्यवस्था की उपयोगिता का उदाहरण है।

            नवविवाहित दम्पति श्री गणपत धुर्वे एवं श्रीमती हंसलेखा धुर्वे का विवाह 27 मार्च 2026 को हुआ था। विवाह पंजीयन के लिए उन्होंने 16 अक्टूबर 2026 को लोक सेवा केंद्र के माध्यम से सेवा सेतु पोर्टल पर आवेदन किया। संबंधित विवाह पंजीयक कार्यालय ने 20 अक्टूबर 2026 को आवेदन अनुमोदित कर डिजिटल हस्ताक्षरयुक्त विवाह पंजीयन प्रमाण-पत्र जारी किया।

            विवाह पंजीयन प्रमाण-पत्र मिलने से दंपति के पास अब अपने विवाह का आधिकारिक दस्तावेज उपलब्ध है। यह दस्तावेज विवाह संबंधी प्रमाण की आवश्यकता वाली विभिन्न प्रशासनिक प्रक्रियाओं में उपयोगी होगा। आवेदन और अनुमोदन की तिथियों सहित पंजीयन का विवरण भी प्रमाण-पत्र में दर्ज है। सेवा सेतु के माध्यम से नागरिकों को लोक सेवा केंद्र से ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा मिल रही है। श्री गणपत और श्रीमती हंसलेखा का चार दिन में विवाह पंजीयन होना बताता है कि डिजिटल माध्यम से शासकीय सेवाओं की प्रक्रिया को सुगम बनाते हुए नागरिकों तक उनका लाभ पहुँचाया जा रहा है।


                          Hot this week

                          रायपुर : नगर सैनिकों के लिए खुशखबरी : मानदेय बढ़कर 30,870 प्रतिमाह मिलेगा

                          रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ में कानून-व्यवस्था, अग्निशमन और...

                          रायपुर : खेत बचाओ अभियान के तहत एनआईबीएसएम और केवीके मिलकर करेंगे किसानों को जागरूक

                          रायपुर (BCC NEWS 24): आईसीएआर-राष्ट्रीय जैविक स्ट्रेस प्रबंधन संस्थान,...

                          Related Articles

                          Popular Categories